{"_id":"671098e13e9e218180045538","slug":"shahrukh-khan-during-the-film-devdas-got-addicted-to-alcohol-actor-made-many-revelations-related-to-the-film-2024-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahrukh khan: 'देवदास' फिल्म के दौरान शाहरुख की लग गई थी शराब की लत, अभिनेता ने किए फिल्म से जुड़े कई खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahrukh khan: 'देवदास' फिल्म के दौरान शाहरुख की लग गई थी शराब की लत, अभिनेता ने किए फिल्म से जुड़े कई खुलासे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:02 AM IST
सार
अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'देवदास' को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। शाहरुख खान ने एक अवॉर्ड फंक्शन में बताया कि कैसे उन्हें शूटिंग के दौरान शराब की लत लग गई थी। हालांकि, इसका उन्हें एक फायदा भी हुआ।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम- पूजा ददलानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शाहरुख खान की फिल्म देवदास की आइकॉनिक स्टोरी को प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं। साल 2002 में आई इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय की फिल्म को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया। अब इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस लव स्टोरी को शूट करने के दौरान शाहरुख खान ने शराब पीना शुरू कर दिया था।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान अक्सर अपनी निजी जिंदगी और फिल्मों को लेकर बात करते रहते हैं। शाहरुख खान ने देवदास फिल्म को लेकर जो खुलासा किया, उसने वाकई फैंस को चौंका दिया है।
शाहरुख खान ने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अपने फिल्मी करियर को लेकर बात की। अपनी फिल्म देवदास को लेकर शाहरुख खान ने कहा, 'वह नहीं चाहते कि सिनेमा और फिल्मों से प्यार करने वाले लोग उनसे से भी प्यार करें। न ही चाहते हैं कि लोग उसे करें, जो शराबी हो जाता है, एक लड़की के जाने से, जिससे वह प्यार करता है'।
शाहरुख खान ने कहा, शूटिंग के दौरान वे काफी चिंतित थे, जिसके कारण उन्हें शराब की लत लग गई थी, जब उनसे पूछा गया कि क्या इससे उन्हें भूमिका निभाने में मदद मिली, तो उन्होंने कहा, "इससे मदद मिली होगी, लेकिन मैंने फिल्म के बाद शराब पीना शुरू कर दिया और यह इसका एक नुकसान है।" उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित देवदास के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही अपनी फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। फैंस को फिल्म के टीजर का इंतजार है। किंग खान जल्द ही इसकी झलक प्रशंसकों के सामने प्रस्तुत करने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।