फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: आलिया की 'जिगरा' पर भारी पड़ी 'विक्की विद्या', 'देवरा' की कमाई में 'वेट्टैयन' ने लगाई सेंध

Thu, 17 Oct 2024 09:08 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 17 Oct 2024 09:08 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Jigra devara Vettaiyan vicky vidya ka woh wala video latest earning and occupancy
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों में हालिया रिलीज हुईं बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक का हाल बेहाल नजर आ रहा है। जहां 10 अक्तूबर को रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेट्टैयन' ने दस्तक दी तो वहीं, 11 अक्तूबर को आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' और राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' थिएटर में आई। वहीं, 27 सितंबर को रिलीज हुई जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर की फिल्म 'देवरा पार्ट वन' भी दर्शक जुटाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। आइए इन फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Box Office Report Jigra devara Vettaiyan vicky vidya ka woh wala video latest earning and occupancy
'जिगरा' - फोटो : वीडियो ग्रैब

80 करोड़ रुपये के बजट में बनी आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म 'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। वसन बाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट का एक्शन अवतार देखने को मिला है। बावजूद इसके फिल्म रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है और इसका नतीजा इसके कलेक्शन पर भी साफ दिख रहा है। 'जिगरा' ने टिकट खिड़की पर 4 करोड़ 55 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी। इसने दूसरे दिन 6 करोड़ 55 लाख रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन इसने अपने खाते में 5.5 करोड़ रुपये जोड़े थे। चौथे दिन इसने 1 करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई की। पांचवें दिन इसका कारोबार 1.6 करोड़ रुपये रहा। छठे दिन की बात करें तो आलिया की 'जिगरा' ने 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 21.10 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

Box Office Report Jigra devara Vettaiyan vicky vidya ka woh wala video latest earning and occupancy
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। दशहरे के त्योहार के अवसर पर इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए छह दिन पूरे हो गए हैं। तकरीबन 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने अपनी रिलीज के छठे दिन 1.43 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 24.73 करोड़ रुपये हो गया है। 

Varun Dhawan: नवंबर में शुरू करेंगे पिता डेविड की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग? वरुण धवन का गोवा शेड्यूल तय

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Jigra devara Vettaiyan vicky vidya ka woh wala video latest earning and occupancy
वेट्टैयन - फोटो : एक्स - LycaProductions

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'वेट्टैयन' इस साल की बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक रही है। हालांकि, टिकट खिड़की पर इसकी हालत भी खस्ता नजर आई है। फिल्म को 'जेलर' जैसी रफ्तार हासिल नहीं हो सकी है। 'वेट्टैयन' ने पहले दिन 31.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये बटोरे थे। तीसरे दिन इसका कलेक्शन 26.75 करोड़, चौथे दिन 22.3 करोड़, पांचवें दिन 5.6 करोड़ और छठे दिन 4.25 करोड़ रुपये रहा। सातवें दिन के आकंड़ों पर गौर फरमाएं तो 'वेट्टैयन' ने बुधवार को 4.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका टोटल 118.80 करोड़ रुपये हो गया है। 

Jigra Collection Day 6: क्या आलिया की बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम कलेक्शन करने वाली फिल्म बनेगी जिगरा? पढ़िए क्यों

विज्ञापन
Box Office Report Jigra devara Vettaiyan vicky vidya ka woh wala video latest earning and occupancy
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर की 'देवरा पार्ट वन' रिलीज के तीसरे हफ्ते में चल रही है। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे निर्माताओं की चिंता बढ़ना लाजमी है। कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का कलेक्शन अब लाखों में सिमट गया है। 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की हालत हैरान करने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed