फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त की जिंदगी में आई 309वीं गर्लफ्रेंड, पत्नी मान्यता की बढ़ी मुश्किलें

Fri, 17 Aug 2018 09:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 17 Aug 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
309th girlfriends come in Sanjay Dutt life
अमायरा दस्तूर और संजय दत्त

जेल से छूटने के बाद से ही संजय दत्त लगातार चर्चा में हैं लेकिन, अब जो खबर आई है उससे उनकी सुख-दुख की साथी रहीं पत्नी मान्यता दत्त परेशान हैं। दरअसल, संजय अपने गलत कामों की सजा काटकर पूरी तरह से काम पर तो लौट आए हैं लेकिन उनकी तमाम आदतें अब भी वैसी ही हैं। संजू की इमेज सुधारने के लिए बनी 'संजू' ने जरूर इस बीच रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया। लेकिन, लगता है कि संजय दत्त को अपनी बैड बॉय वाली इमेज कुछ ज्यादा ही पसंद है। तभी वह ना रील लाइफ में खलनायक बनने से चूकते हैं और ना रीयल लाइफ में। 


 

309th girlfriends come in Sanjay Dutt life
manyata dutt
जी हां,  संजय ने जो किया है, उससे उनकी बीवी मान्यता काफी खफा हैं। ये वाकया हुआ फिल्म प्रस्थानम के सेट पर। ये बात तो हिंदी सिनेमा में सबको पता है कि मान्यता दत्त अपने पति संजय पर 24 घंटे नजर रखती हैं। 'कलंक' की शूटिंग के दौरान वह माधुरी और संजय के साझा सीन्स पर कैंची चलवा चुकी हैं। अब बारी इस नई फिल्म की है। 

 
309th girlfriends come in Sanjay Dutt life
amyra dastur
'प्रस्थानम' में संजय अपने से उम्र में काफी छोटी एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर के साथ काम कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान सीन्स की रिहर्सल पर दोनों का काफी वक्त जब साथ में बीतने लगा तो इसकी खबर मान्यता को मिली। मान्यता बिना किसी को बताए सीधे शूटिंग लोकेशन पर जा धमकीं। वहां मान्यता ने पहले अमायरा को फिर संजय को जमकर खरी खोटी सुनाई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
309th girlfriends come in Sanjay Dutt life
amyra dastur
अब मान्यता ने संजय को अमायरा के साथ दूसरी किसी फिल्म में काम ना करने को भी कहा है और आउटडोर शूटिंग के दौरान दोनों के ठहरने का इंतजाम अलग-अलग होटलों में करने के निर्देश प्रोडक्शन टीम को दिए हैं। 

 
विज्ञापन
309th girlfriends come in Sanjay Dutt life
Manyata Dutt
दिलनवाज शेख से मान्यता बनने की कहानी
संजय दत्त की हालिया रिलीज फिल्म 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3' थी लेकिन वो अपनी फिल्म से ज्यादा अपनी बायोपिक 'संजू' को लेकर चर्चा में रहे। 'संजू' में संजय दत्त की जिंदगी के कई राज का खुलासा हुआ है। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि पत्नी मान्यता दत्त उनकी जिंदगी में कितना मायने रखती हैं।

जब संजय दत्त का किसी ने साथ नहीं दिया तब भी मान्यता एक साये की तरह उनके साथ खड़ी रहीं। मान्यता ने साल 2008 में संजय दत्त से शादी की। उससे पहले उनका नाम दिलनवाज शेख था लेकिन शादी के बाद नाम बदलकर मान्यता रख लिया। एक इंटरव्यू के दौरान जब मान्यता से पूछा गया कि क्या संजय दत्त ने उन्हें उनके मायके का नाम रखने की इजाजत नहीं दी। जिस पर मान्यता दत्त ने कहा कि यह मेरी निजी राय थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed