फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Then And Now: देखना नहीं चाहेंगे, अब कैसे दिखते हैं 'मैंने प्यार किया' के कलाकार, इन दो स्टार्स की हो चुकी मौत

Thu, 30 Dec 2021 08:40 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 30 Dec 2021 08:40 AM IST
विज्ञापन
32 YEARS OF salman khan bhagyashree film Maine Pyar Kiya then and now look of star cast
मैंने प्यार किया - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान (Salman Khan) और भाग्यश्री (Bhagyashree) की फिल्म मैंने प्यार किया की रिलीज को बीते रोज 32 साल पूरे हुए। ये फिल्म 29 दिसंबर, 1989 को रिलीज हुई थी। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया था। यह सलमान की बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म थी। मल्टी स्टार्स से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑपिस पर धमाल मचा दिया था। अब 32 साल बाद चलिए जानते हैं इस फिल्म की स्टारकास्ट कहां है और कैसी दिखती है...

32 YEARS OF salman khan bhagyashree film Maine Pyar Kiya then and now look of star cast
सलमान खान - फोटो : Instagram

सलमान खान- प्रेम
हाल ही में सलमान खान ने अपना 56वां जन्मदिन सेलिब्रिट किया। इससे एक दिन पहले सलमान को सांप ने काट लिया था हालांकि इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 32 साल बाद भी सलमान की फैन फॉलोइंग में जरा भी कमी नहीं हुई है। सलमान का स्टारडम आज भी हिंदी सिनेमा में कायम है। सलमान खान ने 'वॉन्टेड', 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में वे अंतिम में नजर आए थे।

32 YEARS OF salman khan bhagyashree film Maine Pyar Kiya then and now look of star cast
भाग्यश्री - फोटो : Instagram

भाग्यश्री- सुमन
भाग्यश्री ने उस दौर में अपनी मासूमियत से सभी का दिल जीत लिया था। उनकी और सलमान खान की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म ने भाग्यश्री को रातों-रात स्टार बनाया था। ऐसा माना जा रहा था कि भाग्यश्री उस दौर की बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देंगी लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। अब भाग्यश्री के बेटे फिल्मों में आ गए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

विज्ञापन
विज्ञापन
32 YEARS OF salman khan bhagyashree film Maine Pyar Kiya then and now look of star cast
आलोक नाथ - फोटो : Twitter

आलोक नाथ- करण
बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में आलोक नाथ ने हीरो और हीरोइन के पिता का रोल निभाया है और उन किरदारों में उन्हें काफी पसंद भी किया गया। इतना ही नहीं उनके किरदार को देखते हुए उनका नाम 'संस्कारी बाबूजी' तक रख दिया गया। इस फिल्म में आलोक नाथ ने भाग्यश्री के पिता का किरदार निभाया और खूब पॉपुलर हुए। इसके बाद उन्होंने कुछ टीवी शोज में भी काम किया।

विज्ञापन
32 YEARS OF salman khan bhagyashree film Maine Pyar Kiya then and now look of star cast
रीमा लागू - फोटो : Instagram

रीमा लागू- कौशल्या
साल 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' में रीमा ने सलमान की मां का किरदार निभाया था। उन्होंने फिल्म में एक ऐसे लड़के की मां का किरदार निभाया था जो उसके दिल का हाल समझती हैं और जानती है कि उनका बेटा सही है। वो अपनी होने वाली बहू को बहू की तरह नहीं बल्कि बेटी की तरह मानती हैं। रीमा को असली पहचान फिल्म 'मैंने प्यार किया' से मिली थी। इसके बाद से रीमा ने कई हिट फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड की सुपर मॉम रीमा लागू अब इस दुनिया में नहीं हैं। रीमा लागू का 59 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed