फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

33 साल पहले दर्शकों को खूब भाई थी आमिर-जूही की जोड़ी, किसिंग सीन के चलते लाए थे 'कयामत'

Thu, 29 Apr 2021 02:43 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 29 Apr 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
33 Years of 'Qayamat Se Qayamat Tak' : When Juhi Chawla Refused to KISS Aamir Khan
कयामत से कयामत तक

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और अभिनेत्री जूही चावला की 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' तो आज भी हर किसी के जहन में है। वही फिल्म जिसके रिलीज के बाद आमिर रातों रात स्टार बन गए थे। आमिर की यह पहली सुपरहिट फिल्म थी। 80 के दशक में जूही का आमिर को किस करना दर्शकों को भा गया था। जिसके बाद आमिर और जूही की जोड़ी खूब पसंद की जाने लगी। 'कयामत से कयामत' तक आमिर खान की दूसरी और जूही चावला की तीसरी फिल्म थी। 'कयामत से कयामत तक' को आज 33 साल पूरे हो गए हैं। आइए इस मौके पर डालते हैं एक नजर फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों पर...

33 Years of 'Qayamat Se Qayamat Tak' : When Juhi Chawla Refused to KISS Aamir Khan
कयामत से कयामत तक

फिल्म का एक-एक सीन लोगों के जहन में रच बस गया था। ऐसा ही एक सीन था आमिर और जूही के किस का लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों के बीच किस का ये सीन फिल्माना काफी मुश्किल था। दरअसल, स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार फिल्म के गाने 'अकेले हैं तो क्या गम है' की शूटिंग के दौरान जूही चावला को आमिर को गाल और माथे पर चूमना था लेकिन जूही ने आमिर को किस करने से मना कर दिया था।

33 Years of 'Qayamat Se Qayamat Tak' : When Juhi Chawla Refused to KISS Aamir Khan
कयामत से कयामत तक

जूही के इनकार के बाद फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान ने शूटिंग करीब 10 मिनट के लिए रोक दी थी। थोड़ी देर बाद जूही को समझ आया कि ये स्क्रिप्ट की डिमांड है तब जाकर कहीं जूही ने आमिर को किस करने की हामी भरी। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
33 Years of 'Qayamat Se Qayamat Tak' : When Juhi Chawla Refused to KISS Aamir Khan
कयामत से कयामत तक - फोटो : ट्विटर

वहीं इस फिल्म का एक और दिलचस्प किस्सा भी है जो दर्शकों के बीच काफी मशहूर है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए आमिर और जूही ने ऑटो और रिक्शेवालों को इन्वाइट किया था। दरअसल 80 के दशक में प्रचार के उतने साधन मौजूद नहीं थे, इसलिए 'कयामत से कयामत तक' की रिलीज के समय फिल्म के कलाकार आमिर खान और जूही चावला ने खुद अपनी फिल्म के पोस्टर ऑटो और रिक्शेवालों को बांटे थे और इन पोस्टरों को रिक्शा के पीछे चिपकाने का अनुरोध किया था। यकीनन इस प्रचार का फिल्म को काफी फायदा हुआ था और फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में सफल रही थी।

विज्ञापन
33 Years of 'Qayamat Se Qayamat Tak' : When Juhi Chawla Refused to KISS Aamir Khan
कयामत से कयामत तक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

29 अप्रैल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' सुपरहिट साबित हुई थी। ये एक रोमांटिक फिल्म थी। फिल्म रिलीज के बाद से ही आमिर और जूही की जोड़ी पसंद की जाने लगी। इसके गाने भी खूब पसंद किए गए। ‘गजब का ये दिन’ और ‘ऐ मेरे हमसफर’ गाना तो आज भी फैंस के जुबान पर ताजा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed