फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सदमा' को पूरे हुए 36 साल, 20 साल की उम्र में श्रीदेवी को मिला था फिल्मफेयर, फिल्म हुई थी सुपरहिट

Mon, 08 Jul 2019 12:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 08 Jul 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
36 Years Of Sridevi and kamal haasan Film Sadma
सदमा - फोटो : Twitter

श्रीदेवी और कमल हासन की फिल्म 'सदमा' को रिलीज हुए आज 36 साल हो गए हैं। 8 जुलाई 1983 को ये फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म को बालनाथन बेंजामिन महेंद्र ने डायरेक्ट किया था। तीन फिल्म फेयर जीतने वाली ये फिल्म श्रीदेवी और कमल हासन के करियर में मील का पत्थर कही जाती है। बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद सदमा के बाद से श्रीदेवी को लोग पहचानने लगे थे।


 



 

 

36 Years Of Sridevi and kamal haasan Film Sadma
सदमा - फोटो : Twitter
'सदमा' में श्रीदेवी ने एक ऐसी लड़की नेहालता का किरदार निभाया था जो पुरानी जिंदगी भूल चुकी होती है और वो मासूमियत लिए एक छोटी बच्ची की तरह कमल हसन (फिल्म में सोमू टीचर) के साथ उसके घर पर रहने लगती है। सोमू उससे प्यार करता है उसका इलाज कराता है और जब वो ठीक हो जाती है तो सोमू को भूल जाती है।
36 Years Of Sridevi and kamal haasan Film Sadma
सदमा - फोटो : Twitter
याददाश्त वापस आने के बाद ट्रेन में बैठी श्रीदेवी कमल हसन को भिखारी समझ के आगे बढ़ जाती है। ये सीन आज भी लोगों के दिल को छू जाता है। श्रीदेवी ने जब ये फिल्म की थी तब साउथ में लोग उन्हें जानते थे लेकिन बॉलीवुड में वो अपने पैर जमा रही थीं। लेकिन जब सदमा आई तो श्रीदेवी के करियर के लिए ये चमत्कारी साबित हुई। फिल्म ने तीन फिल्म फेयर जीते। साथ ही श्रीदेवी के पास फिल्मों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
36 Years Of Sridevi and kamal haasan Film Sadma
sadma

इस फिल्म पर बात करते हुए श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जाह्नवी कपूर सदमा को देखने के बाद काफी परेशान हो गई थीं और उस समय वो केवल 6 साल की थीं। मेरी बेटी ने मुझसे 3 दिनों तक सिर्फ इसलिए बात नहीं की थी क्योंकि फिल्म में मैंने कमल हासन को छोड़ दिया था। सदमा के अंत का असर बहुत गहरा पड़ा था। जाह्नवी ने जब फिल्म देखी उस समय वो लगभग 6 साल की थीं। उसने मुझसे कहा तुम गंदी मम्मा हो। आपने उसके साथ गलत किया।

 

विज्ञापन
36 Years Of Sridevi and kamal haasan Film Sadma
sadma

ये फिल्म तमिल फिल्म मूंडरम पिरई का रीमेक थी। उसमें भी ये किरदार कमल हसन और श्रीदेवी ने निभाए थे। क्या आप जानते हैं श्री देवी से पहले मासूम लड़की का रोल डिंपल कपाड़िया को ऑफर हुआ था लेकिन डिंपल किसी वजह से ये फिल्म नहीं कर पाईं और आखिरकार श्रीदेवी को ये रोल मिल गया। इस फिल्म में साउथ की एडल्ट स्टार सिल्क स्मिता भी नजर आई थीं। 1983 में जब ‘सदमा’ रिलीज हुई थी तो सिल्क 4 साल में 200 फिल्मों के साथ अपने करियर के टॉप पर थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed