सब्सक्राइब करें

इस फिल्म को बनाकर मुश्किल में फंस गए थे बीआर चोपड़ा, विवादों के डर से 'तीन तलाक' को बदलकर कर दिया 'निकाह'

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 24 Sep 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
39 Years Of Salma Agha and Raj Babbar Film Nikaah
#39YearsOfNikaah - फोटो : ट्विटर

फिल्म 'निकाह' को रिलीज हुए आज पूरे 39 साल हो गए हैं। यह फिल्म 24 सितंबर 1982 को रिलीज हुई थी। निर्माता निर्देशक बीआर चोपड़ा की 'निकाह' तीन तलाक को लेकर बनी एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें मुस्लिम महिलाओं के दर्द के विभिन्न पहलुओं को बहुत बारीकी से दिखाया गया था। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सलमा आगा ने एक ऐसी महिला की भूमिका निभाई थी, जिसका पति उसे तलाक दे देता है और फिर बाद में दोबारा शादी करने की इच्छा रखता है। इसके लिए वो अपनी पत्नी का हलाला कराना चाहता है।



फिल्म ने गाड़े से सफलता के झंडे
'निकाह' फिल्म बनाने में बी आर चोपड़ा को कई मुश्किलें आईं। शुरू होने से पहले ही कई लोगों ने अदालत का दरवाजा तक खटकाया लेकिन किसी तरह ये फिल्म पूरी हुई और सफलता के झंडे गाड़ दिए। फिल्म के अलावा इसके गाने भी सुपरहिट हुए, जो आज भी सुने जाते हैं।

 

Trending Videos
39 Years Of Salma Agha and Raj Babbar Film Nikaah
निकाह - फोटो : फाइल

फिल्म की बात करें तो इसमें सलमा आगा और राज बब्बर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। सलमा आगा को फिल्म की नायिका नीलोफर का रोल दिया गया। राज बब्बर को उनके प्रेमी हैदर और दीपक पाराशर को नीलोफर के शौहर नवाब वसीम का किरदार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
39 Years Of Salma Agha and Raj Babbar Film Nikaah
निकाह - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

पहले दिन ही मुंबई सहित देश के कई सिनेमाघरों में लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हालांकि फिल्म रिलीज के दो दिन बाद कुछ मुस्लिम संगठनों ने निकाह को न देखने के लिए मुंबई के कुछ सिनेमाघरों पर पोस्टर भी लगवा दिए थे। दरअसल 1982 में बीआर चोपड़ा की फिल्म निकाह में पहली बार तीन तलाक की कुरीति के बारे हाइलाइट किया था। लेकिन फिल्म की कहानी, डायलॉग और गीतों ने ऐसी धूम मचाई कि अधिकतर थिएटर्स हाउसफुल हो गए।

39 Years Of Salma Agha and Raj Babbar Film Nikaah
'निकाह' फिल्म

'निकाह' की कहानी को अचला नागर ने लिखा था। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखिका सहित कई अन्य पुरस्कार भी मिले। इस फिल्म से ही सलमा के फिल्मी करियर की शुरुआत हुई। निकाह फिल्म में चार गाने भी सलमा ने ही गाए। जिनमें से तीन गानों के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए नॉमिनेशन भी मिला। फिल्म 'निकाह' का नाम काफी खोजबीन और चर्चा के बाद बदल दिया गया था। फिल्म का नाम 'तलाक तलाक तलाक' था लेकिन बाद में विवाद के डर से इसे बदल कर 'निकाह' कर दिया गया।
 

विज्ञापन
39 Years Of Salma Agha and Raj Babbar Film Nikaah
'निकाह' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

ये थी फिल्म की कहानी
हैदराबाद की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में दिखाया गया कि ओसमानिया यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए शायर मिजाज के हैदर अपने साथ पढ़ रही नीलोफर से प्यार कर बैठता है जबकि नीलोफर की शादी नवाब खानदान के वसीम से हो जाती है। दोनों हनीमून भी मनाते हैं लेकिन कुछ दिन बाद हालात बदलने लगते हैं। शौहर के दिन रात व्यस्त रहने से नीलोफर खुद को अकेला महसूस करती है। एक रात दोनों में झगड़ा होता है और वसीम नीलोफर को तलाक दे देता है। बाद में हैदर और नीलोफर की दोबारा मुलाकात होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed