फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ-धर्मेंद्र की दोस्ती के 'शोले' को 43 बरस पूरे, जानिए फिल्म से जुड़ी 8 रोचक बातें

Wed, 15 Aug 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 15 Aug 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
43 years of Sholay some interesting facts about the blockbuster movie

शोले की रिलीज को आज 43 साल पूरे हो चुके हैं। हिंदी सिनेमा की यह एक ऐतिहासिक फिल्म मानी जाती है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई यह फिल्म 15 अगस्त 1975 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में धमेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। इस शानदार फिल्म के निर्माण से लेकर प्रदर्शन तक कई ऐसे रोचक किस्से हैं जिन्हें जानने में आपको दिलचस्पी हो सकती है। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

43 years of Sholay some interesting facts about the blockbuster movie
डैनी

फिल्म 'शोले' में गब्बर के किरदार के लिए डैनी निर्देशक रमेश सिप्पी की पहले पसंद थे लेकिन डेट्स न मिल पाने की वजह से वह किरदार अमजद खान को पेश किया गया।

43 years of Sholay some interesting facts about the blockbuster movie
sholey

इस फिल्म को लेकर सबसे खास बात तो यह थी अभिनेत्री हेमा मालिनी फिल्म शोले में बसंती तांगेवाली का रोल करने को तैयार नहीं थी। इसके पीछे फिल्म अंदाज तथा सीता और गीता की जबरदस्त सफलता थी हालांकि बाद में रमेश सिप्पी के समझाने के बाद वह इस रोल के लिए तैयार हो गईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
43 years of Sholay some interesting facts about the blockbuster movie
शोले फिल्म का एक सीन
शोले की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी के साथ बार-बार सीन करने के लिए धर्मेंद्र लाइट ब्वॉय को पैसे देकर अपने सीन खराब करा लेते थे। ताकि धर्मेंद्र को हेमा के साथ रोमांस का ज्यादा मौका मिल जाए।
विज्ञापन
43 years of Sholay some interesting facts about the blockbuster movie
अमजद खान - फोटो : self
गब्बर सिंह की खाकी वर्दी को मुंबई के चोर बाजार से खरीदा गया था। गब्बर को गंदे डाकू का लुक देने के लिए पूरी शूटिंग के दौरान वर्दी को एक भी बार नहीं धुला गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed