मुंबई में डेढ़ दशक पहले तक चलने वाले डांस बार एक बार फिर गुलजार होने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर डांस बार खुल सकेंगे हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी होंगी। असल जिंदगी में डांस बार चर्चा में तो है ही वहीं बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ने बार डांसर का किरदार बखूबी पर्दे पर उतारा। तब्बू से लेकर करीना कपूर तक ने इन फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही कुछ किरदारों के बारे में।
बॉलीवुड में इन 5 एक्ट्रेस ने बार डांसर बनकर लूट ली महफिल, एक को तो मिला नेशनल अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तब्बू
फिल्म चांदनी चौक बार डांसर्स की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में तब्बू ने बार डांसर मुमताज अली अंसारी का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। 2001 में आई चांदनी बार का डायरेक्शन मधुर भंडारकर ने किया था।
बिपाशा बसु
साल 2005 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म नो एंट्री में बिपाशा बसु एक बार डांसर बनी होती हैं। नो एंट्री तमिल फिल्म चार्ली चैप्लिन की रीमेक है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी ये फिल्म सुपरहिट रही थी, जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, ईशा देओल और सेलिना जेटली ने मुख्य किरदार निभाया।
करीना कपूर
ग्लैमरस अवतार में नजर आने वालीं करीना कपूर ने पहली बार फिल्म चमेली में मुंबई की एक बार डांसर का किरदार निभाया था। 2004 में आई इस फिल्म में करीना के अलावा राहुल बोस भी मुख्य किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन अनंत बलानी कर रहे थे लेकिन इसी बीच उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद फिल्म का डायरेक्शन सुधीर मिश्रा ने किया था।
हुमा कुरैशी
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म बदलापुर में हुमा कुरैशी झिमली नाम की एक बार डांसर बनी होती हैं। बदलापुर में वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और यामी गौतम का मुख्य किरदार था। 2015 में रिलीज हुई बदलापुर उस साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी।