पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में डेराप्रमुख राम रहीम समेत 4 लोगों को दोषी करार दिया गया है। ्रलाखों भक्तों की आस्था के केंद्र गुरमीत राम रहीम सिंह ने अध्यात्म के साथ फिल्में भी बनाई। इनमें खुद ही डायरेक्टर बने और खुद ही हीरो का रोल निभाया। राम रहीम ने इसमें सबसे पहली फिल्म थी 'गॉड ऑफ मैंसेजर'। जिसमें राम रहीम ने छोटे पर्दे की स्टार एक्ट्रेस जयश्री सोनी को भी बॉलीवुड में डेब्यू करवाया था। इस फिल्म में जयश्री सोनी ने अहम किरदार निभाया था।
जानिए कौन है वो टीवी एक्ट्रेस, जिसका राम रहीम ने बॉलीवुड में करवाया था डेब्यू, फिल्म सुपरहिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली जयश्री सोनी ने वर्ष 2008 में सुनयना टीवी सीरियल से छोटे पर्दे की इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद एक सफर 'कभी ऐसा सोचा ना था' और फिर 'अग्निपरीक्षा जीवन की-गंगा' और 'रिश्तों के भंवर में उलझी नियति', 'अदालत', 'फीयर फाइल्स', 'सावधान इंडिया' और कई अन्य टीवी सीरियल्स में बतौर एक्ट्रेस काम किया। लेकिन इसी बीच वर्ष 2015 में जयश्री सोनी को बॉलीवुड फिल्म में ब्रेक मिला और छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर यह शुरुआत थी गुरमीत राम रहीम की पहली फिल्म 'एमएसजी: द मैसेंजर ऑफ़ गोड' से। जिसमें राम रहीम ने जयश्री सोनी को फिल्म में जलवा दिखाने का चांस दिया। जयश्री की यह पहली फिल्म थी।
'द मैंसेजर ऑफ गॉड' गुरमीत राम रहीम और जीतु अरोड़ा निर्देशित एक्शन फिल्म थी, जो युवाओं से सम्बंधित मुद्दों पर आधारित थी जैसे कि नशा इत्यादि। इस फिल्म में सात गीत हैं और उन्हें 13 फरवरी 2015 को हिन्दी अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में जारी किया गया था। मैंसेजर आफ गोड मूवी में गुरमीत राम रहीम सिंह, डेनियल कालेब, फ्लोरा सैनी, जयश्री सोनी, ऑलेग्जैन्ड्रा सेमेन, जय सिंह राजपूत ने रोल किया था। कई विवादों और धारा 144 के बीच आखिरकार फिल्म 'MSG- द मैसेंजर' रिलीज हुई थी। यह फिल्म डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह 'इंसा' की असल कहानी को ही बयां करती है।
कहानी शुरू होती है देश में फैलाए गए ड्रग माफिया के एक जाल से। उसके देश में कुछ नुमाइंदे हैं और फिर देश को कई बुराइयों से बचाने वाले हीरो, यानी बाबा गुरमीत राम रहीम हैं। फिल्म में राम रहीम की बुराइयों के खिलाफ संघर्ष की कहानी है। जिसमें 'बाबा' पर डॉक्युमेंट्री फिल्म बनाने आई विदेश से पत्रकार एलिस आती हैं। वह शूट करती जाती हैं और फिल्म की कहानी आगे बढ़ती जाती है।फिल्म में राम रहीम ने 'पिता जी' का किरदार अदा किया।