{"_id":"5be15fcdbdec2269757895a8","slug":"5-bollywood-actors-are-disappeared-from-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड से मिट गया इन 5 एक्टर्स का नामोनिशान, नाम तो दूर शक्ल भी याद नहीं किसी को","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड से मिट गया इन 5 एक्टर्स का नामोनिशान, नाम तो दूर शक्ल भी याद नहीं किसी को
Thu, 08 Nov 2018 08:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हरमन बावेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कई स्टार्स आए और बहुत जल्द फ्लॉप होकर घर भी बैठ गए। इनमें ज्यादातर स्टारकिड्स हैं। लेकिन 90 के दशक के बाद से शाहरुख, सलमान, आमिर, अजय और अक्षय ही ऐसे एक्टर्स रहे हैं जो आज भी हिट पर हिट फिल्म दे रहे हैं। लेकिन फ्लॉप हुए इन 5 एक्टर्स की एक भी ऐसी फिल्म नहीं है जिसे सुपरहिट का तमगा हासिल हुआ हो। तो आइए जानते हैं उन 5 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिनका नाम तक दर्शक भूल गए हैं...
2 of 6
Chandrachur Singh
बॉलीवुड में एक दौर था जब एक्टर चंद्रचूढ़ सिंह के लाखों फैंस थे। उनके चॉकलेटी लुक ने लाखों लड़कियों को अपना दिवाना बना दिया था। लेकिन आज इन्हें पहचानना इतना आसान नहीं रहा है। चंद्रचूढ़ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म 'माचिस' से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1999 में फिल्म 'दाग दा फायर' में बतौर लीड एक्टर काम किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लेकिन, धीरे -धीरे बॉलीवुड से चंद्रचूढ़ सिंह का नाम गायब हो गया। यहां तक कि उनके लुक में भी बहुत बदलाव आ चुका है।
3 of 6
Harman Baweja
बॉलीवुड से हर्मन बावेजा का नाम बहुत ही जल्द गायब हो गया। सिर्फ छह साल इंडस्ट्री में रहने के बाद लोग उनके चेहरे और नाम को भी भूल गए हैं। उन्होंने 2008 में आई फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2009 में फिल्म 'विक्टरी' और 'वाट्स योअर राशि' में नजर आए थे। वहीं, पांच साल बाद 2014 में आई फिल्म 'ढिश्कियाऊं' और 'चार साहिबजादे' में भी दिखे थे। लेकिन दुर्भाग्यवश हर्मन की एक भी फिल्म हिट नहीं हुई और उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया। बता दें कि उनकी शक्ल और एक्टिंग बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन से काफी मिलती-जुलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
fardeen khan
फिल्म जगत में फरदीन खान की हैंडसमनेस के चर्चे हुआ करते थे। वह एक्टर फिरोज खान के बेटे हैं। फरदीन खान का भी फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया। उन्होंने 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अग्न' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फरदीन को आखिरी बार 2010 मे आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में देखा गया था। बता दें कि फरदीन खान अपने बढ़े हुए वजन के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए थे।
विज्ञापन
5 of 6
Mithun Chakraborty
बॉलीवुड में आज भी पिछले 30 सालों से अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे एक्टर मिथुन के बेटे महाक्क्षय (मिमोह) हैं। मिमोह ने फिल्म साल 2008 में फिल्म जिम्मी से बॉलीवुड में दस्तक दी थी। लेकिन फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद मिमोह को फिल्म हॉन्टेड, रॉकी और इश्कदरियां और कॉमेडी फिल्म तुक्का फिट में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।