फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 स्टार्स ने की निगेटिव रोल ठुकराकर बड़ी गलती, 'मोगैंबो' का रोल छोड़कर भाग गया था ये एक्टर

Wed, 13 Jun 2018 02:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
5 bollywood celebs who turn down big negative role of hit film
Amrish Puri

एक फिल्म के लिए लीड स्टार्स और विलेन मुख्य किरदार है। इनके बिना फिल्म का कोई महत्व नहीं रह जाता है। जब बात हो फिल्म के विलेन की तो सबसे पहले जहन में अमरीश पुरी का चेहरा सामने आ जाता है। क्योंकि अकेले अमरीश ही ऐसे एक्टर रहे हैं जिन्होंने विलेन बनने में महारत हासिल की हुई थी। बता दें कि इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे विलेन के किरदार रहे हैं जिन्हें पहले किसी और एक्टर्स को ऑफर किए गए थे लेकिन उन्होंने किसी कारणवश ठुकरा दिया। तो आइए जानते हैं इन ठुकराए हुए पांच ऑफर के बारे में..

जॉन अब्राह्म (भल्लाल देव)

5 bollywood celebs who turn down big negative role of hit film
john abraham

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के दोनों पार्ट की। बता दें कि इस फिल्म ने पूरी दुनिया पर राज किया था। फिल्म की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि बच्चा-बच्चा बाहुबली के किरदार को जानता है। लेकिन फिल्म से पहले बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स को फिल्म में रोल ऑफर हुए थे इनमें एक बड़ा रोल था भल्लाल देव का। फिल्म में भल्लाल देव एक निगेटिव किरदार था जो पहले मसल्स मास्टर जॉन अब्राह्म को ऑफर हुआ था। लेकिन जॉन ने बिना सोचे समझे ही इस ऑफर को ठुकरा दिया।

आमिर खान (राहुल मेहरा)

5 bollywood celebs who turn down big negative role of hit film
Aamir khan

यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'डर' का तो हर कोई दिवाना है। फिल्म साल 1993 में आई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में सनी देओल, जूही चावला और शाहरुख खान मुख्य किरदार में थे। शाहरुख फिल्म में राहुल मेहरा के निगेटिव किरदार में थे जो पहले इस रोल को आमिर खान को ऑफर किया गया था। आमिर ने बतौर एक्टर हिट होते करियर की वजह से इस निगेटिव किरदार को करने से मना कर दिया। इसके बाद शाहरुख ने इस रोल में पूरी जान फूंक दी और आज भी लोगों की जुबां पर फिल्म का दमदार डायलॉग 'किकिकिकिरण..' रटा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति कपूर (क्राइम मास्टर गोगो)

5 bollywood celebs who turn down big negative role of hit film
shakti kapoor

बॉलीवुड में शक्ति कपूर का नाम निगेटिव रोल का ब्रांड माना जाता रहा है। शक्ति ने अपने फिल्मी करियर में ज्यादातर निगेटिव किरदार ही किए हैं जो एक से एक हिट साबित हुए हैं। इनमे से एक फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में 'क्राइम मास्टर गोगो' उनका सबसे फेमस निगेटिव किरदार है। इस किरदार के लिए पहले एक्टर टीनू आनंद को चुना गया था।  

विज्ञापन

अमरीश पुरी (मोगैंबो)

5 bollywood celebs who turn down big negative role of hit film
Anupam Kher

फिल्म 'मिस्टर इंडिया' बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्मों में से एक है और इस फिल्म के एक-एक किरदार आज भी सिनेमा प्रेमियों को याद हैं। लेकिन इस फिल्म का सबसे खतरनाक और कभी ना भुला पाने वाला 'मोगैंबो' का रोल सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो चुका है। इस रोल को  विलेन के शहंशाह अमरीश पुरी ने निभाया था। अमरीश का 'मोगैंबो खुश हुआ' वाला डायलॉग आज भी लोगों की जुबां पर अकसर आ जाता है। बता दें कि यह रोल पहले अनुपम खेर को दिया गया था और उन्होंने फिल्म के कुछ सीन्स भी किए थे। लेकिन अनुपम के हाथों में और भी फिल्में होने की वजह से वह फिल्म 'मिस्टर इंडिया' को कम समय देने लगे और फिर एक्टर अनिल कपूर ने फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर को अमरीश पूरी का नाम सुझाया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed