{"_id":"5b20db174f1c1bf56e8b7b6c","slug":"shah-rukh-khan-starrer-rakesh-sharma-biopic-salute-heroine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका-करीना ने शाहरुख के साथ काम करने से किया इनकार, वजह जान फिल्ममेकर्स भी रह गए हैरान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका-करीना ने शाहरुख के साथ काम करने से किया इनकार, वजह जान फिल्ममेकर्स भी रह गए हैरान
Wed, 13 Jun 2018 02:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' के लिए पहले आमिर खान को अप्रोच किया गया था लेकिन वक्त की कमी के चलते आमिर ने इस प्रोजेक्ट को ठुकरा दिया था जिसके बाद खुद आमिर ने ही शाहरुख से इस फिल्म के बारे में बात की। शाहरुख के हां बोलने के बाद फिल्म की हीरोइन को काफी समय से ढूंढ़ा जा रहा है।
2 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : PTI
राकेश शर्मा की पत्नी के किरदार के लिए शाहरुख के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान से बात भी की गई लेकिन दोनों ही एक्ट्रेस ने इस किरदार में अपने लिए खास स्कोप न देखते हुए फिल्म ठुकरा दी। जिसके बाद अब फिल्म मेकर्स ने कुछ और कदम उठाया है।
3 of 5
shah rukh khan
जी हां, लगता तो कुछ ऐसा ही है कि शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘सैल्यूट’ में हीरोइन के किरदार पर अब प्रोड्यूसर्स ज्यादा माथापच्ची नहीं करना चाहते हैं। जिसकी वजह से उन्होंने हीरोइन के किरदार पर ही कैंची चला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shah rukh khan
फिल्ममेकर्स ने पहले प्लान बनाया कि किसी बड़ी हीरोइन को कास्ट किया जाए लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने लीड एक्ट्रेस के लिए ए-लिस्ट की स्टार हीरोइनों की तलाश बंद कर दी है। मेकर्स का मानना है कि फिल्म की पूरी कहानी शाहरुख खान (राकेश शर्मा) के किरदार पर ही केंद्रित है। ऐसे में हीरोइन के रोल में कटौती कर दी जाए।
विज्ञापन
5 of 5
shah rukh khan
'सैल्यूट' के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। गौरतलब है कि इससे पहले शाहरुख खान ने फिल्म 'स्वदेश' में NASA के साइंटिस्ट का किरदार निभाया था हालांकि यह पहला मौका होगा जब किंग खान किसी अंतरिक्ष यात्री की भूमिका में दिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।