फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान संग काम कर चुकीं इन 5 एक्ट्रेस के बेटे हो गए बड़े, बस ये कर रहा बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी

Wed, 06 Feb 2019 05:37 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 06 Feb 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
5 bollywood salman khan actress sons ready to debut in bollywood
bollywood

बॉलीवुड में सलमान खान का सिक्का आज भी बराबर चल रहा है। फिल्म जगत में उन्हें दो दशक से भी ज्यादा का समय हो गया है। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों संग फिल्में की जिनमें ज्यादातर ने शादी रचा अपना घर बसा लिया है। मगर सलमान खान अभी तक बैचलर ही हैं। हालांकि समय-समय पर कई अभिनेत्रियों संग उनका नाम जुड़ता रहा लेकिन वह कभी किसी भी रिलेशनशिप पर खुलकर नहीं बोले। ऐसे में बात करेंगे सलमान खान संग काम कर चुकी उन 4 अभिनेत्रियों की जिनके बच्चे आज बड़े हो गए हैं....

5 bollywood salman khan actress sons ready to debut in bollywood
bhagyshree and abhimanyu

इस कड़ी में सबसे पहले बात सलमान खान की डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया की लीड एक्ट्रेस भाग्यश्री की। बता दें कि भाग्यश्री ने इस सुपरहिट फिल्म के बाद ही हिमालय दसानी से शादी कर घर बसा लिया था। इसके बाद अभिनेत्री को बहुत कम हिंदी फिल्मों में देखा गया। बता दें कि इस शादी से भाग्यश्री का एक बेटा भी है जो अब फिल्मों में आने को खुद को तैयार कर रहे हैं। भाग्यश्री के बेटे के नाम अभिमन्यू दसानी हैं जो लाइमलाइट से दूर हैं लेकिन बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं।

5 bollywood salman khan actress sons ready to debut in bollywood
Madhuri Dixit - फोटो : instagram

बात करेंगे बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की। सलमान और माधुरी को सुपरहिट फिल्में 'साजन' और 'हम आपके हैं कौन' में मुख्य भूमिकाओं में देखा गया था। इसके बाद फिल्म 'हम तुम्हारे हैं सनम' में माधुरी ने सलमान की दोस्त का रोल प्ले किया था। जहां एक ओर माधुरी ने अपने हिट होते करियर के बीच शादी कर घर बसा लिया तो वहीं, सलमान फिल्मों में ही व्यस्त रहे। बता दें कि आज माधुरी के दो बेटें हैं। फिलहाल दोनों ही पढ़ाई में व्यस्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 bollywood salman khan actress sons ready to debut in bollywood
मलाइका - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान संग कभी फिल्म में बतौर एक्ट्रेस काम नहीं किया लेकिन फिल्म 'दबंग' में 'दबंग खान' के साथ मलाइका ने आइटम सॉन्ग 'मुन्नी बदनाम हुई' में खूब ठुमके लगाए थे। बता दें कि मलाइका ने सलमान खान के छोटे भाई अरबाज संग शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें बेटा अरहान हुए आज अरहान काफी बड़े हो चुके हैं और दिखने में भी बहुत हैंडसम लगते हैं। 

विज्ञापन
5 bollywood salman khan actress sons ready to debut in bollywood
bollywood

इस कड़ी में बात करेंगे 90 के दशक की हिट अभिनेत्री करिश्मा कपूर की। करिश्मा ने सलमान खान संग कई फिल्मों में काम किया जिनमें अंदाज अपना-अपना, जीत, चल मेरे भाई, बीवी नंबर वन और जुड़वा जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। करिश्मा ने समय से शादी कर ली और फिल्मों से किनारा कर लिया। करिश्मा शादी के बाद कुछ ही फिल्मों में नजर आईं। बता दें कि करिश्मा ने साल 2003 में शादी की और 2016 में उनका तलाक हो गया।  इस शादी से करिश्मा को दो बच्चे हुए जिसमें एक बेटा कियान राज कपूर 8 साल के हो रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed