फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 फिल्मों पर हुआ था सबसे ज्यादा बवाल, बॉक्स ऑफिस पर की उतनी ही धमाकेदार एंट्री

Thu, 27 Jun 2019 02:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 27 Jun 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
5 Bollywood Shahid Kapoor Kabir Singh to PK 5 Bollywood controversial films which become superhit
Kabir Singh, Padmaavat and PK film poster - फोटो : file photo

विवादों से फिल्म इंडस्ट्री का गहरा नाता रहा है। साल दर साल कई फिल्में बनती हैं और अक्सर कोई ना कोई फिल्म विवादों में घिर जाती है। कभी किसी फिल्म की कहानी पर सवाल उठे तो कभी फिल्म के नाम पर। कई बार तो फिल्म स्टार्स के बयानों की वजह से भी चर्चा में रही। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'आर्टिकल 15' 28 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग भी मुंबई में रखी गई। यह फिल्म भी विवादों से बच नहीं पाई। ब्राह्मण समाज ने फिल्म पर आपत्ति जताई है। जानिए ऐसी कौन सी फिल्में हैं जिनकी रिलीज से पहले तो खूब बवाल मचा लेकिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। 

5 Bollywood Shahid Kapoor Kabir Singh to PK 5 Bollywood controversial films which become superhit
kabir singh - फोटो : social media

कबीर सिंह
शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग की। इस फिल्म ने पहले दिन 20.21 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और यह अब तक 120.81 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी। 'कबीर सिंह' फिल्म भी विवादों में रही। कई लोग इस फिल्म को महिला विरोधी बता रहे हैं। यहां तक कि मुंबई के डॉक्टर्स ने कबीर सिंह फिल्म के मेकर्स के खिलाफ केस भी दर्ज कर दिया है। उनका आरोप है कि फिल्म में मेडिकल प्रोफेशन को गलत तरह से दिखाया गया है।

5 Bollywood Shahid Kapoor Kabir Singh to PK 5 Bollywood controversial films which become superhit
Bharat film poster - फोटो : twitter

भारत
सलमान खान की फिल्म 'भारत' रिलीज होने से 4 दिन पहले ही मुश्किल में फस गई थी। 'भारत' फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस याचिका में सलमान की फिल्म के नाम पर आपत्ति उठाई गई। याचिका में कहा गया था कि फिल्म का नाम भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 का उल्लंघन करती है। इस अनुच्छेद के तहत किसी भी देश के प्रतीक चिन्ह और नाम का इस्तेमाल किसी भी कमर्शियल उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है। हालांकि सलमान खान की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग मिली। फिल्म ने पहले दिन 42.30 करोड़ का कलेक्शन किया। यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Bollywood Shahid Kapoor Kabir Singh to PK 5 Bollywood controversial films which become superhit
padmaavat - फोटो : file photo

पद्मावत
इस कड़ी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' भी शामिल है। इसका भी विवादों से गहरा नाता है। इस फिल्म के नाम पर बहुत बवाल मचा था। हालांकि सीबीएफसी के आदेश के बाद इसका नाम बदला गया। इसके बाद भी इस फिल्म को आगजनी, धमकी जैसे कई समस्याओं से जूझना पड़ा। यहां तक कि दीपिका को नाक काटने की धमकी भी दी गई थी। कई राज्यों में फिल्म बैन रही लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। इस फिल्म ने पहले दिन ही 18 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं कुल कलेक्शन 585 करोड़ रहा। 

विज्ञापन
5 Bollywood Shahid Kapoor Kabir Singh to PK 5 Bollywood controversial films which become superhit
Goliyo Ki Rasleela Ram Leela - फोटो : twitter

गोलियों की रासलीला: रामलीला
'बाजीराव मस्तानी' से पहले भंसाली ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ 'रामलीला' फिल्म बनाई थी। इसका नाम आने के बाद से ही फिल्म के नाम को लेकर ऐसा विवाद  हुआ जिससे भंसाली को फिल्म का नाम बदलकर 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' रखना पड़ा। इस फिल्म ने पहले दिन 12.80 करोड़ किया। इस फिल्म ने कुल 356 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed