फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa Movie Mistakes: 'पुष्पा' के जिस सीन पर बजीं तालियां, उसी में हो गई इतनी बड़ी चूक, ये हैं अल्लू अर्जुन की फिल्म की पांच बड़ी गलतियां

Sat, 22 Jan 2022 05:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 22 Jan 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
Pushpa The Rise Movie Mistakes: 5 Major Mistakes in Allu Arjun Rashmika Mandanna Film, Have You Noticed
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा धमाल मचा रही है। देश के कई राज्यों में थियेटर्स बंद कर दिए गए हैं वहीं कुछ जगह 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले गए हैं लेकिन बावजूद इसके पुष्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सभी पांच भाषाओं मलयालम, कन्नड़, तेलुगू, तमिल और हिंदी में हिट साबित हुई है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के डायलॉग बोलने के अंदाज और फाइटिंग सीन को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। हिंदी पट्टी के दर्शक भी इस फिल्म को खूब एनज्वॉय कर रहे हैं। पुष्पा को फायर समझने वालों ने फिल्म की इन गलतियों पर ध्यान दिया है या नहीं जरा ये भी देख लीजिए...

Pushpa The Rise Movie Mistakes: 5 Major Mistakes in Allu Arjun Rashmika Mandanna Film, Have You Noticed
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया
  • फिल्म में दिखाया गया है कि पुष्पा का खास दोस्त केशव पहले तो वैन का दरवाजा नहीं खोल पाता है और फिर अगले ही सीन में नई मारुति वैन चलाकर ले जाता है, अब जरा सोचिए जिसे वैन का दरवाजा खोलना नहीं आता वो वैन चलाकर कैसे आ सकता है। हुई है न इस सीन में सुकुमार से गलती। पुष्पा में इस कॉन्सेप्ट के साथ जस्टिस ही नहीं हुआ।
Pushpa The Rise Movie Mistakes: 5 Major Mistakes in Allu Arjun Rashmika Mandanna Film, Have You Noticed
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया
  • अब जरा वो सीन याद करिए जिसमें पुष्पा पुलिस से बचते हुए ट्रक उड़ाकर एक गड्ढे में गिराता है। पुष्पा जिस गड्ढे में ट्रक फेंकता है वो गड्ढा सड़क के किनारे ही होता है तो क्या पुलिस को सड़क किनारे इतना बड़ा गड्ढा नहीं दिखा। मान भी लेते हैं कि पुलिस को गड्ढा नहीं दिखा लेकिन वो सड़क तो कच्ची थी और कच्ची सड़क पर ट्रक के टायर के निशान बनना तो लाजिमी है। लेकिन पुष्पा को पकड़ने वाली पुलिस के पास दिमाग कम था इसलिए वो ट्रक ढूंढने का प्रयास ही नहीं करती। सीधा उसे गाड़ी में बिठाकर ले जाती है। सोचिए देखते हुए तालियां तो आपने खूब पीटी होंगी लेकिन क्या इस लॉजिक पर आपने भी ध्यान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa The Rise Movie Mistakes: 5 Major Mistakes in Allu Arjun Rashmika Mandanna Film, Have You Noticed
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

जब पुष्पा श्रीनू के साले मोगलिस को पानी में मारता है तो वहां पानी में मोटरसाइकिल भी घुमाता है जबकि नदी में बड़े-बड़े पत्थर मौजूद होते हैं अब जरा सोचिए पत्थरों के बीच पानी में बाइक को गोल गोल घुमाना साइंस के किस नियम से होगा। हमने तो ऐसा कोई नियम नहीं पढ़ा, शायद सलमान खान की तरह अल्लू अर्जुन ने भी एक्शन के चक्कर में साइंस की धज्जियां उड़ा दी।
 

विज्ञापन
Pushpa The Rise Movie Mistakes: 5 Major Mistakes in Allu Arjun Rashmika Mandanna Film, Have You Noticed
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म पुष्पा का सबसे बड़ा ब्लंडर है उस सीन में जहां पुष्पा लाल चंदन की लकड़ियों को पानी में फेंकता है। इसी पर पूरी कहानी आधारित है। इंटरनेशनल मार्केट मे लाल चंदन की कीमत करोड़ों रुपए है। भारत के लाल चंदन की मांग सबसे ज्यादा चीन में है। लाल चंदन एक ऐसी लकड़ी होती है जिसका छोटे से छोटा टुकड़ा भी पानी में डूब जाता है। इसकी गुणवत्ता की पहचान भी ऐसे ही की जाती है लेकिन फिल्म में दिखाया जाता है कि लट्ठे के लट्ठे नदी में तैरते चले जा रहे हैं। फिल्म में दिखाई गई लाल चंदन की लकड़ी फाइबर और फोम से बनी हुई होगी तभी तैरते हुए चली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed