बॉलीवुड और विवाद ठीक उसी तरह हैं जैसे रेल की पटरियां, जो हमेशा साथ-साथ चलती रहती हैं। विवादों की इस पटरी पर कभी कोई अभिनेता सफर करता है तो कभी कोई। हम आज यहां पर बात करेंगे मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की। दरअसल बीते कई सालों में उन्होंने हर एक मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी है और उन्हें इसकी वजह से कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद वह किसी से डरे नहीं वह लगातार अपनी बात सबके सामने रखते आए और यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। आए एक नजर डालते हैं उनके 5 ऐसे बयानों पर जिसकी वजह से वह विवादों में घिरते हुए नजर आए।
{"_id":"5b8d24f342c79246700247a8","slug":"5-most-controversial-statements-of-rishi-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवादित बयानों को लेकर कई बार ट्रोल हो चुके हैं ऋषि कपूर, इन 5 ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विवादित बयानों को लेकर कई बार ट्रोल हो चुके हैं ऋषि कपूर, इन 5 ने बटोरी सबसे ज्यादा सुर्खियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Sep 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
rishi kapoor
ऋषि कपूर न सिर्फ देश में चल रहे मुद्दों पर अपनी राय रखने की वजह से विवादों में रहे हैं बल्कि खुद अपनी ही इंडस्ट्री पर भी वह हमला बोल चुके हैं। एक बार वह एक इंटरव्यू के दौरान यहां तक कह गए थे कि फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें ऐक्टिंग नहीं आती है। मैं कई ऐसे एक्टर्स देखता हूं, जिन्हें पता ही नहीं कि एक्टिंग क्या होती है। उन्होंने आगे कहा, 'एक्टिंग के लिए भीख मांगना और सब तरह की सिफारिशों के जरिए फिल्मों में रोल पाने का तरीका गलत है, एक एक्टर को तो अच्छी एक्टिंग आनी ही चाहिए।'
rishi kapoor
ऋषि कपूर क्रिकेट पर किए गए एक ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स के कड़े विरोध का शिकार हो चुके हैं। दरअसल उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लेकर अपनी एक इच्छा जाहिर कि थी। महिला विश्व कप के दौरान उन्होंने ट्वीट किया कि 'मैं सौरव गांगुली के उस एक्ट के दोबारा घटने का इंतजार कर रहा हूं, जो 2002 में भारत ने इंग्लैंड को हराने के बाद लॉर्डस की बालकनी में किया था, YO...'.।
उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनकी क्लास लगाना शुरु कर दी। उनके ट्वीट पर एक यूजर्स ने कमेंट लिखा कि उन्हें ऐसा नहीं लिखना चाहिए। उन्हें महिलाओं के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए। एक ने लिखा कि सर आपको यह तस्वीर यूज नहीं करनी चाहिए। उस यूजर्स ने ऋषि को एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा आप इस तस्वीर को यूज कर सकते थे। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने माफी नहीं मागीं बल्कि अपनी सफाई दी।
मामले को गर्म होते देख ऋषि कपूर ने उसी ट्वीट पर दोबारा लिखा कि उन्होंने वह नहीं कहा, जो समझा गया। उन्होंने माफी मांगने के बजाय सफाई देते हुए कहा कि मैंने क्या गलत कहा है, प्रिय आप लोगों की सोच गलत है।
Waiting for a repeat of Sourav Ganguly's act on the balcony of The Lords Ground,London,when India beat England 2002 NatWest series final! YO pic.twitter.com/z1XAde3JLb
— Rishi Kapoor (@chintskap) July 23, 2017
उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनकी क्लास लगाना शुरु कर दी। उनके ट्वीट पर एक यूजर्स ने कमेंट लिखा कि उन्हें ऐसा नहीं लिखना चाहिए। उन्हें महिलाओं के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए। एक ने लिखा कि सर आपको यह तस्वीर यूज नहीं करनी चाहिए। उस यूजर्स ने ऋषि को एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा आप इस तस्वीर को यूज कर सकते थे। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने माफी नहीं मागीं बल्कि अपनी सफाई दी।
मामले को गर्म होते देख ऋषि कपूर ने उसी ट्वीट पर दोबारा लिखा कि उन्होंने वह नहीं कहा, जो समझा गया। उन्होंने माफी मांगने के बजाय सफाई देते हुए कहा कि मैंने क्या गलत कहा है, प्रिय आप लोगों की सोच गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor
ऋषि कपूर पर बीफ खाने को लेकर भी काफी विरोध झेल चुके हैं। दरअसल एक साल पहले उन्होंने एक कार्यक्रम में यह बयान दिया था कि हां उन्होंने बीफ खाया है। उनके इस बयान पर बजरंग दल के सदस्यों ने उनके खिलाफ नारे लगाए थे और उनका पुतला फूका था। यही नहीं, कई लोगों ने तो उन्हें काले झंडे भी दिखाए थे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि वो उनके बयान से आहत हुए हैं और इसके लिए वह सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें।
विज्ञापन
rishi kapoor
ऋषि कपूर कश्मीर मुद्दे पर अपनी राय रखकर भी मुसीबत झेल चुके हैं। दरअसल उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बयान पर ट्वीट कर कहा, 'फारूक अब्दुल्ला जी सलाम, मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। जम्मू एवं कश्मीर हमारा है और पीओके उनका। सिर्फ इसी तरीके से हम समस्या को हल कर सकते हैं। पीओके पाकिस्तान का है और यह नहीं बदलने वाला, चाहे भारत-पाक एक-दूसरे से कितना भी युद्घ लड़ लें।'
उनके इस ट्वीट पर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर में उन पर नफरत, धार्मिक विद्वेष तथा राष्ट्रीय एकता को खण्डित करने का मामला दर्ज हुआ।
उनके इस ट्वीट पर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर में उन पर नफरत, धार्मिक विद्वेष तथा राष्ट्रीय एकता को खण्डित करने का मामला दर्ज हुआ।