फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजय की फिल्म 'डियर कॉमरेड' के बारे में 5 बातें, लिप-लॉक सीन की वजह से साई पल्लवी ने छोड़ दी फिल्म

Thu, 25 Jul 2019 03:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 25 Jul 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
5 things you should know about Vijay Deverakonda film Dear Comrade
dear comrade - फोटो : Twitter

'डियर कॉमरेड' इस शुक्रवार यानी 26 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में विजय, बॉबी और रश्मिका, लिली का किरदार निभाती नजर आएंगी। भरत कम्मा के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। विजय अपने पुराने एंग्री यंग मैन अवतार में अपनी वापसी करने जा रहे हैं। ट्रेलर में वह फोन पर चिल्लाते और उसे पीटते एवं गुंडों के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। फिल्म में उनकी को-स्टार रश्मिका मंदाना है जिसके साथ उनके कुछ रोमांटिक दृश्य भी है। भारत कैमा इस फिल्म के निर्देशक हैं।

5 things you should know about Vijay Deverakonda film Dear Comrade
dear comrade - फोटो : Twitter
यह एक प्रेम कहानी है, कम्युनिस्ट फिल्म नहीं
फिल्म का नाम डियर कॉमरेड सुनकर एक बार को ये पॉलिटिकल फिल्म लगती है एक कार्यक्रम के दौरान, विजय देवरकोंडा ने साफ किया था कि डियर कॉमरेड एक प्रेम कहानी है न कि राजनीतिक फिल्म। फिल्म में अर्जुन रेड्डी स्टार 'लिप-लॉक' करते हुए भी नजर आएंगे। बतौर डायरेक्टर ये भरत की पहली फिल्म है।
 
5 things you should know about Vijay Deverakonda film Dear Comrade
dear comrade - फोटो : Twitter
कॉमरेड का क्या मतलब है?
विजय ने इसे भी रिवील करते हुए बताया था कि कामरेड आपके जीवन में दोस्त के बारे में है। फिल्म में विजय कॉलेज बॉय की भूमिका में हैं जो उसे पाने के लिए लड़ता है जो वो चाहता है। एक लड़का है, जो कॉलेज स्टूडेंट यूनियन लीडर है। एक लड़की है, जो स्टेट लेवल क्रिकेटर है। इन दोनों के बीच प्यार होता है। ‘अर्जुन रेड्डी’ की तरह ये लड़का भी गुस्से पर काबू नहीं रख पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 things you should know about Vijay Deverakonda film Dear Comrade
साई पल्लबी - फोटो : instagram

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म रिलीज से पहले खबरें रही हैं कि इस फिल्म का ऑफर एक्ट्रेस साई पल्लवी के पास गया था, मगर उन्होंने फिल्म में लिप लॉक सीन की वजह से इसे करने से मना कर दिया था। बाद में ये रोल रश्मिका को मिला। रश्मिका 2016 में कन्नड़ भाषा की सुपरहिट फिल्म ‘किरीक पार्टी’ में नजर आई थीं।

विज्ञापन
5 things you should know about Vijay Deverakonda film Dear Comrade
dear comrade trailer - फोटो : instagram

तेलुगू फिल्म डियर कॉमरेड, मलयालम फिल्म सीआईए की ऑफिशियल रीमेक है। ये एक बहुत पॉवरफुल और गंभीर लव स्टोरी है। ये फिल्म एक महत्वपूर्ण संदेश भी देती है। 'धर्मा प्रोडक्शन' इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी बनाने जा रहा है। करण जौहर ने इस फिल्म के रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं और वो इस फिल्म को हिंदी में बनाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed