फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में 6 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनीमेशन फिल्म बनी 'द लॉयन किंग', जानें कुल कलेक्शन

Thu, 25 Jul 2019 02:16 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 25 Jul 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Disney film The Lion King box office collection crosses Rs 75 crore mark on Day 6
the lion king - फोटो : social media

डिजनी की फिल्म द लॉयन किंग ने भारत में कामयाबी का परचम लहरा दिया है। देश में किसी भी एनीमेशन फिल्म का अब तक किया गया सबसे ज्यादा कारोबार द लॉयन किंग ने किया है।

Disney film The Lion King box office collection crosses Rs 75 crore mark on Day 6
द लायन किंग - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल द लॉयन किंग ने भारत में सिर्फ छह दिनों में 75 करोड़ रुपये की कमाई का पड़ाव पार कर लिया है। वहीं फिल्म के भारत में 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा दूसरे वीकएंड में ही पार कर जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Disney film The Lion King box office collection crosses Rs 75 crore mark on Day 6
the lion king - फोटो : social media

19 जुलाई को भारत में करीब दो हजार स्क्रीन्स पर अंग्रेजी के साथ तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई द लॉयन किंग ने रिलीज के छह दिन पूरे होने तक कुल 90 करोड़ 39 लाख रुपये की कुल कमाई की है। खर्चे आदि निकालने के बाद फिल्म की छह दिन की नेट कमाई 75 करोड़ 92 लाख रुपये हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Disney film The Lion King box office collection crosses Rs 75 crore mark on Day 6
Scar in The Lion King - फोटो : Social Media

द ल़ॉयन किंग ने रिलीज के पहले ही वीकएंड में 50 करोड़ रुपये का पड़ाव पार करते हुए 54 करोड़ 75 लाख रुपये की नेट कमाई कर ली थी। फिल्म ने इसके बाद सोमवार को 9.40 करोड़ रुपये, मंगवार को 7.02 करोड़ रुपये और बुधवार को 6.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। 

विज्ञापन
Disney film The Lion King box office collection crosses Rs 75 crore mark on Day 6
the lion king - फोटो : social media

गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन पिछले दोनों दिन से बढ़कर 7.44 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म के दूसरे वीकएंड में ही 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed