दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो अपने किरदारों और अभिनय से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ देती हैं। आज (8 मई) की तारीख पर ही दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पीकू' रिलीज हुई थी। फिल्म के पांच साल पूरे होने पर दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दुनिया को अलविदा कह चुके दिग्गज अभिनेता इरफान खान को याद किया है।
दीपिका पादुकोण को फिर याद आए इरफान खान, लिखा- 'लम्हे गुजर गए, चेहरे बदल गए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
याद दिला दें कि 29 अप्रैल को अभिनेता इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद न सिर्फ आम फैंस बल्कि सितारे भी भावुक हो गए थे। बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही साथ हॉलीवुड सितारे और पाकिस्तानी कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर इरफान खान को याद किया था। उस वक्त भी दीपिका ने काली तस्वीर के साथ इरफान खान को याद किया था। वहीं कैप्शन में उन्होंने टूटे दिल का इमोजी बनाया था।
View this post on Instagram
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
सितारे निधन के कई दिनों के बाद भी इरफान को याद कर रहे हैं। ऐसे में आज (8 मई) को फिल्म पीकू के पांच साल पूरे होने पर दीपिका ने भी इरफान को फिर से याद किया। दीपिका ने फिल्म पीकू की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'लम्हे गुजर गए, चेहरे बदल गए। हम थे अंजानी राहो में पल में रुला दिया, पल में हंसा के फिर, रह गये हम जी राहो में थोड़ा सा पानी है रंग है, थोड़ी सी छावो है।' बता दें कि ये फिल्म पीकू के एक गाने के बोल हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
बता दें कि फिल्म पीकू में दीपिका पादुकोण और इरफान खान के साथ ही अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला था। न सिर्फ फिल्म बल्कि फिल्म के गानों के साथ ही साथ डायलॉग्स भी दर्शकों के दिल को छू गए थे।
View this post on Instagram
A post shared by Deepika Padukone | FAN ACCOUNT (@deepikapadukoneefp) on
गौरतलब है कि हाल ही में दीपिका पादुकोण और इरफान खान का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में इरफान खान और दीपिका की क्यूट केमिस्ट्री नजर आ रही हैं। वीडियो फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द जेंडर केज' के प्रीमियर का है। जहां दीपिका न सिर्फ इरफान को गले लगाते दिख रही है बल्कि उनकी तारीफ भी कर रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on