लॉकडाउन के दौरान सभी तरह की इंडस्ट्री काफी मुश्किलों का सामना कर रही है। सभी की हालत खस्ता है। हालात सामान्य होने पर भी तुरंत यह परिस्थितियां सुधरने नहीं वाली हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री का भी यही हाल है। अभी तो पहले बनाए जा चुके म्यूजिक वीडियो दस्तक दे रहे हैं लेकिन जब इनका उपयोग हो जाएगा फिर हमारे पास कुछ भी नहीं बचेगा। म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी ने म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ ऐसी ही परेशानियों पर प्रकाश डाला है।
संगीत बनाने के लिए कुदरत को समझना जरूरी, इसलिए सन्नाटे में नहीं लगते अमित त्रिवेदी के सुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित त्रिवेदी के अनुसार, 'एक कंपोजर के तौर पर हम कोशिश कर रहे हैं कि घर से ही अधिक से अधिक काम कर सकें। लेकिन लोगों तक हम उसे म्यूजिक वीडियो के तौर पर ही पहुंचा सकते हैं। यह घर से करना मुमकिन नहीं है। एक बार जब हम वह सब उपयोग कर लेंगे जो हमने बनाया है तो हमारे लिए अधिक कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा। जब भी परिस्थितयां सामान्य होती हैं और हम सभी काम पर वापस लौटते हैं तो हमें संगीत उद्योग को फिर से पटरी में लाने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी।'
अमित त्रिवेदी उन कलाकारों में हैं जो काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं। सालों से उनकी यही दिनचर्या है। हालांकि लॉकडाउन के चलते उनकी यह जिंदगी पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो चुकी है। इस बारे में अमित बताते हैं, 'लॉकडाउन के दौरान घर में रहना मेरे लिए काफी रोमांचक अनुभव रहा है। दरअसल पहले ऐसे दिन थे जब मैं थोड़ा उदास था। लेकिन उसके बाद मैं अच्छा महसूस करने लगा। नई तरह की जिंदगी को अपनाना आसान नहीं था। मैं कभी चार दिन एक साथ घर पर नहीं बैठा और अब करीब डेढ़ महीने हो गए हैं। लेकिन अब मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। लॉकडाउन ने मुझे सब्र करना सिखा दिया है।'
एक रचनाकार को हमेशा एक प्रेरणा स्रोत की जरुरत होती है। इसको पाने का सबका अपना तरीका होता है अमित को भी इस तरह की प्रेरणा के लिए अपनी टीम और संगीतकारों की जरुरत होती है जिनसे वह इस बारे में बातचीत कर सके। वह अपनी टीम के साथ सफर करना भी पसंद करते हैं। लेकिन लॉकडाउन के दौरान जब वह घर पर हैं तो यह थोड़ा मुश्किल है। अब घूमने के लिहाज से उनके पास एक बेडरूम से दूसरे बेडरूम में जाने के अलावा कोई चारा नहीं होता है। लेकिन इसे भी वह सकारात्मक तौर पर लेते हैं।
उनके अनुसार, 'प्रेरणा की खोज के लिए आपको बाहर जाकर इसे प्राप्त करने की जरुरत नहीं है। प्रेरित होने के लिए आपके पास खुद में बहुत कुछ होता है। मैं अपनी बालकनी में बैठता हूं और आकाश की तरफ देखता हूं इससे मुझे शांति और खुशी प्राप्त होती है।' गौरतलब है कि पिछले महीने अमित त्रिवेदी ने अपने गानों के नए एलबम 'सॉन्ग्स ऑफ फेथ' का नया गाना 'राधे' लॉन्च किया था। सोशल मीडिया पर इस गाने को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।