{"_id":"5c9770cfbdec226dae6697ff","slug":"64th-filmfare-award-ranveer-singh-down-on-one-knee-for-deepika-padukone-on-stage-and-kissed-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवॉर्ड मिलते ही फूले नहीं समाए रणवीर, स्टेज पर ही घुटने पर बैठ दीपिका से खुलेआम जताया प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अवॉर्ड मिलते ही फूले नहीं समाए रणवीर, स्टेज पर ही घुटने पर बैठ दीपिका से खुलेआम जताया प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 24 Mar 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh and Deepika padukone
- फोटो : file photo
Link Copied
बीते शनिवार को मुंबई में 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन किया गया। हर साल की तरह ये साल भी कई सितारों और फिल्मों के लिए बेहद खास रहा। हैरान करने वाली बात यह है कि इस साल बॉलीवुड के तीनों खान कोई पुरस्कार जीतने में कामयाब नहीं हुए। इस बार बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (मेल) पॉपुलर का खिताब रणबीर कपूर को मिला, तो वहीं क्रिटिक्स अवॉर्ड बेस्ट एक्टर (मेल) रणवीर सिंह लेने में कामयाब रहे।
Trending Videos
2 of 5
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स
- फोटो : Amar Ujala
अवॉर्ड मिलने पर रणवीर सिंह फूले नहीं समाए और वह स्टेज पर ही अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए घुटने पर बैठ गए और इसके बाद उन्हें किस कर डाला। फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019 के दो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में रणवीर सिंह दीपिका के लिए एक घुटने पर बैठे नजर आए तो वहीं दूसरे वीडियो में पत्नी की तारीफ की और किस कर डाला।
Ranveer Singh and Deepika padukone
- फोटो : file photo
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए कहा- 'ये ब्लैक लेडी (फिल्मफेयर अवॉर्ड) मेरे लिए बहुत खास है, लेकिन ये लेडी (दीपिका) मेरे लिए और भी ज्यादा खास है जिसकी वजह से मै हूं, मैं तुम्हे प्यार करता हूं कि तुम मुझ पर गर्व करती हो।' इसके बाद उन्होंने दीपिका को स्टेज पर ही किस कर दिया।' रणवीर और दीपिका के अलावा एक्टर आयुष्मान खुराना भी स्टेज पर मौजूद थे।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह को निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली को फिल्म 'पद्मावत' के लिए 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में उन्होंने खलनायक यानी अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई थी। 'पद्मावत' के रिलीज के समय दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स ने उनके किरदार की काफी तारीफ की थी।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika Padukone and Ranveer Singh
- फोटो : social media
बताया जा रहा है कि 'पद्मावत' के लिए मिले अवॉर्ड को रणवीर सिंह ने अपनी नानी को समर्पित किया है। उन्होंने अवॉर्ड समर्पित करने का कारण बताते हुए कहा- 'मैं ये अवॉर्ड मेरे नानी को समर्पित कर रहा हूं। एक दिन मैंने अपनी बहन को कॉल की और पूछा कि नानी क्या कर रही हैं, उसने कहा कि नानी छत पर अपनी मनपसंद फिल्म पद्मावत देख रही हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।