फिल्मफेयर अवॉर्ड फिल्मी दुनिया के बड़े-बड़े अवार्डस् में से एक है। हर बार की तरह इस दफा भी बॉलीवुड के बड़े-बड़े और छोटे स्टार्स अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से समा बांधते नजर आएंगे। इस समारोह में शाहरुख खान एक बार फिर अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे। बाकी के कलाकारों में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, कृति सेनन भी इस समारोह में अपनी डांस प्रस्तुति पेश करेंगे। 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स आज (23 मार्च) शाम को मुंबई के जियो गार्डन में होंगे।
मुंबई में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह आज, देखिए कौन-कौन से सितारे करेंगे परफाॅर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में समारोह में माहौल बनाने के लिए इन सभी कलाकारों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं, सुपरस्टार रणवीर सिंह और विक्की कौशल पर रिहर्सल का भूत सवार है। उनको देखकर लग रहा है कि समारोह की रात ये दोनों स्टार कुछ बड़ा ही करने वाले हैं। विक्की कौशल अपनी फिल्म के गाने पर एक डांस परफॉर्मेंस देंगे। यह पहली बार होगा जब विक्की कौशल फिल्मफेयर अवॉर्ड में अपना जलवा दिखाएंगे।
इधर विक्की बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ भी एक गाने पर रिहर्सल करते दिख रहे हैं। अभिनेत्री कृति सेनन अपने गानों की मेलोडी पर थिरकती दिखेंगी। इस सभी स्टार्स ने रिहर्सल की स्टेज से अपनी एक-एक झलक फैन्स के लिए शेयर की है। बता दें कि समारोह में मशहूर कोरियोग्राफर शामक डावर ने भी अपनी एक डांस टीम तैयार की है।
A post shared by Kriti (@kritisanon) on
बेस्ट फिल्म: अंधाधुन, बधाई हो, पद्मावत, राजी, संजू, स्त्री
बेस्ट डायरेक्टर : अमर कौशिक (स्त्री), अमित शर्मा (बधाई हो), मेघना गुलजार (राजी), राजकुमार हिरानी (संजू) ,संजय लीला भंसाली (पद्मावत), श्रीराम राघवन (अंधाधुन)
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स): अंधाधुन (श्रीराम राघवन), बधाई हो (अमित), मंटो (नंदिता दास), पटाका (विशाल भारद्वाज), राजी (मेघना गुलजार), तुंबाड (रानी अनिल बार्वे)
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल)- पॉपुलर: अक्षय कुमार (पैडमैन), आयुष्मान खुराना (अंधाधुन), राजकुमार राव (स्त्री), रणबीर कपूर (संजू) ,रणवीर सिंह (पद्मावत), शाहरुख खान (जीरो)
क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर (मेल): आयुषमान खुराना (अंधाधुन), नवाजुद्दीन सिद्दीकी (मंटो), रणबीर कपूर (संजू), रणवीर सिंह (पद्मावत), शाहरुख खान (जीरो)
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (फीमेल)-पॉपुलर: आलिया भट्ट (राजी), दीपिका पादुकोण (पद्मावत), नीना गुप्ता (बधाई हो), रानी मुखर्जी (हिचकी), तब्बू (अंधाधुन)
क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर (फीमेल): अनुष्का शर्मा (सुई धागा: मेड इन इंडिया), आलिया भट्ट (राजी), नीना गुप्ता (बधाई हो), राधिका मदान (पटाखा), तब्बू (अंधाधुन), तापसी पन्नू (मुल्क)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल): अपारशक्ति खुराना (स्त्री), गजराज राव (बधाई हो), जिम सर्भ (पद्मावत), मनोज पाहवा (मुल्क), पंकज त्रिपाठी (स्त्री), विक्की कौशल (संजू)
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल): गीतांजलि राव (अक्टूबर), कैटरीना कैफ (जीरो), शिखा तलसानिया (वीरे दी वेडिंग), स्वरा भास्कर (वीरे दी वेडिंग) ,सुरेखा सिखरी (बधाई हो), यामिनी दास (सुई धागा: मेड इन इंडिया)