फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

77 साल की सायरा बानो अस्पताल में भर्ती: कभी दिलीप कुमार के सामने रखी थी ये शर्त, 22 साल में हो गई थी शादी

Wed, 01 Sep 2021 01:15 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 01 Sep 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
77 year-old Saira Banu admitted to the hospital This condition was once placed in front of Dilip Kumar
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : Twitter

77 साल की सायरा बानो की तबीयत खराब है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वो तीन दिन से हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा है कि उनका बीपी अभी नॉर्मल नहीं हो रहा है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। यह भी कहा जा रहा है कि दिलीप कुमार की मौत के गम की वजह से सायरा बानो सदमें में थी और इसका ही असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ा है। आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी जमाने में सायरा बानो मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार थीं। साल 1963 से लेकर 1969 के दौरान फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसा लेने वाली अभिनेत्रियों में सायरा बानो का भी नाम था। वो इस दौर में तीसरी सबसे ज्यादा पैसा लेने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल थीं। साल 1971 से लेकर 1976 तक उनका नाम चौथी ऐसी अभिनेत्रियों में शामिल था, जो किसी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसा लेती थीं।



इसे भी पढे़ं-कमाई: 25 साल से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं शाहरुख खान, हर साल कमाते हैं 300 करोड़, जानिए कुल

साल 1966 में सायरा बानो ने दिलीप कुमार से शादी की थी। उस वक्त उनकी उम्र महज 22 साल थी। छोटी उम्र से ही सायरा, दिलीप कुमार की फिल्में देखती थीं। वो उनकी फैन थी। उनका सपना भी दिलीप कुमार की तरह बनने का था। उनकी मां नसीम बानो भी अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री थी। साल 1941 में पैदा हुई सायरा बानो के पिता बंटवारे  के बाद पाकिस्तान चले गये थे। मां नसीम बानो हिंदुस्तान में ही रहीं और इसके बाद लंदन चली गईं। सायरा की पढ़ाई-लिखाई लंदन में हुी हुई।

77 year-old Saira Banu admitted to the hospital This condition was once placed in front of Dilip Kumar
दिलीप कुमार, शाहरुख खान, सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

पहली फिल्म से ही सायरा बानो लोकप्रिय हो गईं। किसी जमाने में उनकी और राजेंद्र कुमार की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते थे। दोनों के बीच रोमांस की खबरें भी उड़ी थी। राजेंद्र कुमार पहले से ही शादीशुदा थे। जब उनकी मां को यह बात पता चली तो वो परेशान हो गई और दिलीप कुमार ने उनको समझाया।
 

77 year-old Saira Banu admitted to the hospital This condition was once placed in front of Dilip Kumar
सायरा बानो, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

23 अगस्त 1966 को सायरा बानो के जन्मदिन पर दिलीप कुमार को भी बुलाया गया था।उन्होंने पहले ही समारोह में शरीक न होने का खेद पत्र भिजवा दिया था। हालांकि, बाद में वो जन्मदिन समारोह में शामिल हुए और उन्होंने सायरा बानो को राजेंद्र कुमार के साथ कथित लव स्टोरी पर स्टैंड क्लियर करने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
77 year-old Saira Banu admitted to the hospital This condition was once placed in front of Dilip Kumar
सायरा बानो, दिलीप कुमार, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार के समझाने के बाद सायरा बानो मानी और उन्होंने शर्त रखी कि अगर दिलीप कुमार उनसे शादी को राजी होते हैं, तो वो राजेंद्र कुमार का पीछा छोड़ देंगी। इस तरह दिलीप कुमार को उनकी बात माननी पड़ी और दोनों ने 1966 में निकाह कर लिया।

विज्ञापन
77 year-old Saira Banu admitted to the hospital This condition was once placed in front of Dilip Kumar
सायरा बानो

सायरा बानो ने 16 साल की उम्र में हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया। उन्होंने 1961 में आई फिल्म जंगली में शम्मी कपूर के साथ अभिनय की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। दरअसल, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 60 और 70 के दशक में सायरा बानो एक सफल अभिनेत्री की तरह बॉलिवुड में जगह बना चुकी थीं।

साल 1968 की फिल्म ‘पड़ोसन’ ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया। इस एक फिल्म ने उनके कॅरियर के लिए टर्निंग-प्वॉइंट का काम किया। इसके बाद उन्होंने ‘गोपी’, ‘सगीना’, ‘बैराग’ जैसी हिट फिल्मों में दिलीप कुमार के साथ काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed