हिंदी सिनेमा में शुरुआती दौर से ही साउथ फिल्म स्टार्स की झलक देखने को मिली है। यह सिलसिला आज भी बरकरार है। कई अभिनेता और अभिनेत्री ऐसे हैं जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाने के बाद बॉलीवुड में कामयाब साबित हुए। बावजूद इसके उन्होंने साउथ फिल्मों में भी काम करना नहीं छोड़ा। वहीं, कुछ अभिनेत्री ऐसी भी रही हैं जिन्होंने साउथ की फिल्मों से ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा। ये अभिनेत्रियां आज हिंदी सिनेमा पर राज कर रही हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट साउथ फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। गौरतलब है कि 'बाहुबली' जैसी विराट हिट फिल्म देने वाले निर्देशक एसएस राजामौली अपनी एक और बड़ी फिल्म 'आरआरआर' ( रामा रावणा राज्यम) के साथ फिर धमाल करने की फिराक में हैं। इस बात की पुष्टि हो गई है कि आलिया भट्ट भी इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगी। सिर्फ आलिया ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। यहां बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की जो आलिया भट्ट से पहले साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय और खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकी हैं। आज आलिया भट्ट अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं।
आलिया भट्ट से पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमा चुकी हैं ये 8 बॉलीवुड एक्ट्रेस, जानिए कौन-कब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की। दीपिका को बॉलीवुड में 10 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। इस दौरान उन्होंने अपनी हिट फिल्मों की लिस्ट लंबी बना ली है। दीपिका वैसे दक्षिण भारत की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत कन्नड़ फिल्मों से की थी। कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' (2006) से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके बाद दीपिका ने बॉलीवुड का रुख करना सही समझा और साल 2008 में फराह खान निर्देशित फिल्म 'ओम शांति ओम' से शाहरुख खान के अपोजिट बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस से बनी थी जो काफी हिट साबित हुई थी। वहीं, साल 2014 में दीपिका साउथ फिल्म 'कोच्चिदय्यान' में रजनीकांत के अपोजिट दिखीं।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ भी साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं यह बात बहुत कम लोगों को मालूम है। कटरीना ने दो तेलुगू और एक मलयाली फिल्म में बतौर अभिनेत्री काम किया है। कटरीना हिंदी में बेहद कमजोर होने के बाद भी खुद में आत्मविश्वास जगाती रहीं। फिर कटरीना ने अपनी हिंदी भाषा पर जोर दिया, लेकिन आम भाषा ना आने का असर उन्होंने अपने फिल्मी और साउथ फिल्मी करियर पर कभी भी पड़ने नहीं दिया। कटरीना 'मल्लीसवरी', 'अल्लारी पिडुगू' और 'बलराम वर्सज थारादास' जैसी साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। दरअसल, दीपिका से पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने अभिनय की शुरुआत तमिल फिल्मों से की थी। प्रियंका साउथ डेब्यू फिल्म तमिझान (2002) थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने तमिल भाषा में गाना भी गया था। इसके बाद बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा को बड़ा मुकाम हासिल हुआ और उन्हें कभी साउथ की फिल्मों की ओर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। प्रियंका आज हॉलीवुड में भी अपना नाम कमा चुकी हैं। हाल ही में वह हॉलीवुड फिल्म 'इजिंट इट रोमांटिक?' में नजर आई थीं।
ऐश्वर्या राय देश के दक्षिण राज्य कर्नाटक के मंगलौर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत तमिल फिल्म इरूवर (1997) से की थी। ऐश ने कई साउथ की फिल्मों (तमिल और तेलुगू) में काम किया है। जिसमें जींस (1998) भी शामिल है। इसके बाद तमिल फिल्में कंडूकोदैन, रावणन, एंदीरण (रोबोट) में काम किया। वहीं, हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' (1997) से बॉलीवुड में कदम रखा।