फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान ने माधुरी के साथ की थी ऐसी हरकत, एक्ट्रेस ने हॉकी स्टिक के साथ लिया था बदला

Thu, 14 Mar 2019 11:59 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Thu, 14 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
aamir khan birthday madhuri dixit share pulling a prank
Aamir khan, Madhuri dixit - फोटो : social media

आमिर खान और माधुरी दीक्षित की साल 1990 में आई फिल्म 'दिल' में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में दोनों की अच्छी केमस्ट्री देखने को मिली थी। गुरुवार को आमिर ने अपना 54वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे पर उन्हें कई बड़े सितारों ने बधाई दी। इस खास मौके पर माधुरी दीक्षित ने आमिर को खास अंदाज में बधाई दी।

aamir khan birthday madhuri dixit share pulling a prank
Madhuri Dixit - फोटो : twitter

माधुरी ने ट्वीटर पर 'दिल' फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर करते हुए लिखा- मुझे अभी भी याद है जब हम फिल्म दिल की शूटिंग कर रहे थे तो आपने मेरे साथ प्रैंक किया था। आपके बर्थडे पर उन मजेदार पलों को याद करते हुए आपको शानदार दिन की शुभकामनाएं, हमेशा खुश रहिए।
 



 

aamir khan birthday madhuri dixit share pulling a prank
Aamir khan, Madhuri dixit - फोटो : social media

आमिर खान सेट पर खूब मस्ती किया करते थे। एक बार माधुरी ने बताया था कि 'खंभे जैसी खड़ी है' गाने की शूटिंग के दौरान आमिर ने मुझसे कहा था कि उन्हें हाथ देखना आता है। जब माधुरी को हाथ दिखाया तो उन्होंने हाथ पर थूक दिया था। इसके बाद माधुरी ने आमिर को सेट पर हॉकी स्टिक लेकर खूब दौड़ाया था। आमिर और माधुरी ने एक साथ सिर्फ 3 फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan birthday madhuri dixit share pulling a prank
aamir khan birthday celebration - फोटो : amar ujala

गुरुवार को आमिर खान ने मीडिया के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर सभी मीडिया कर्मियों को बुलाया और केक काटा। इस जश्न के दौरान आमिर खान ने न केवल पत्नी किरण राव को केक खिलाया बल्कि लिपलॉक भी किया। 

विज्ञापन
aamir khan birthday madhuri dixit share pulling a prank
aamir khan

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आमिर ने निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी तक कई खुलासे किए। इसके साथ ही अपनी आने वाली फिल्म का एलान भी कर दिया। मुंबई में अपने जन्मदिन पर आमिर ने अपनी अगली फिल्म का एलान करते हुए कहा कि इसकी शूटिंग जल्द शुरू कर दी जाएगी। फिल्म का नाम है – लाल सिंह चड्ढा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed