फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आम चुनाव 2019 से राजनीति में एंट्री करेंगे अक्षय कुमार, इन 2 सीटों पर अटकलें हुई तेज

Thu, 14 Mar 2019 10:12 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 14 Mar 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
akshay kumar opens up on joining indian politics
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिलहाल तो वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'केसरी' के प्रमोशन में ज्यादा व्यस्त हैं लेकिन माना जा रहा है कि वह राजनीति में कदम रख सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि अगले महीने 11 अप्रैल से देश में आम चुनाव होने जा रहे  हैं जिसे देखते हुए अक्षय कुमार का नाम कुछ कारणों से सामने आ रहा है। 

akshay kumar opens up on joining indian politics
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अक्षय सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहते हैं और देश में हो रही राजनीतिक और आतंकवादी गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं रहते हैं। वहीं, उनकी बीती कुछ फिल्में भी सामाजिक मुद्दों पर आधारित थीं जिसे देखते हुए उनके चुनाव लड़े जाने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन फिल्म 'केसरी' की प्रमोशन के दौरान राजनीति में उतरने की अटकलों पर अक्षय कुमार ने विराम लगा दिया है। 

akshay kumar opens up on joining indian politics
Akshay Kumar

गौरतलब है कि अक्षय कुमार देशभक्ति में कभी पीछे नहीं रहते हैं। उन्होंने फिल्म हॉलीडे, बेबी और रुस्तम में काम किया। उनकी यह सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुईं। वही, ट्विटर के जरिए वह भारतीय थल, वायु और नौसेना का भी समय-समय पर प्रोत्साहन और समर्थन करते आए हैं। टॉयलेट एक प्रेम कथा और पैडमैन के बाद ये तय माना जा रहा था कि अक्षय कुमार भी गोविंदा, शत्रुघ्न सिन्हा और रजनीकांत की राह पर चल पड़े हैं और जल्दी ही वो सक्रिय राजनीति का हिस्सा बन जाएंगे। वहीं लोकसभा चुनावों में उनके महाराष्ट्र और पंजाब से चुनाव लड़ने की खबरें भी आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar opens up on joining indian politics
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन राजनीति में आने को लेकर अक्षय ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। वह यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात पर खुलकर कह गए कि वह राजनीति में आने में कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं। हालांकि वह देश के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं लेकिन राजनीति नहीं बल्कि सिनेमा की ताकत के बल पर।

विज्ञापन
akshay kumar opens up on joining indian politics
akshay Kumar - फोटो : instagram

बता दें कि इन दिनों अक्षय अपनी पहली वेब सीरीज द एंड को लेकर भी खास सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में अक्षय ने इस सीरीज को लांच किया है। इस दौरान उन्होंने आग से खेलते हुए खतरनाक स्टंट भी किए थे। ऐसे में खबर यह भी आ रही थी कि अक्षय कुमार ने इस सीरीज को करने के लिए 90 करोड़ रुपये फीस मांगी है, लेकिन इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई हैं। गौरतलब है कि यह पूरी सीरीज स्टंट बेस्ड है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed