{"_id":"5af3ece24f1c1b5d098b91f1","slug":"8-flop-siblings-of-bollywood-superstars-who-failed-to-impress-audience","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान से सनी देओल तक, वो 8 सेलेब्स जो खुद सुपरहिट भाई-बहन फ्लॉप, एक की तो खुल जाएगी किस्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान से सनी देओल तक, वो 8 सेलेब्स जो खुद सुपरहिट भाई-बहन फ्लॉप, एक की तो खुल जाएगी किस्मत
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
collarge
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई स्टार अपनी किस्मत आजमाता है। किसी की किस्मत एक पल में ही चमक जाती है और किसी को कई साल तक सही मौके का इंतजार करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के भाई-बहन के साथ भी हुआ। जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कटरीना कैफ की छोटी बहन इजाबेल एंट्री करने जा रही हैं। वह फ्लॉप होंगी या हिट यह तो वक्त ही बताएगा। तो चलिए आज आपको उन 8 स्टार्स के बारे में बताते हैं जो एक ही झटके में बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए थे जबकि उनके भाई-बहन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।
Kajol and Tanisha
काजोल-तनीषा
'बाजीगर' फिल्म से काजोल ने सफलता का जो मुकाम हासिल किया वहां पर उनकी छोटी बहन तनीषा आज तक पहुंच नहीं पाई हैं। तनीषा ने 'Ssshhhh...Koi Hai' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही। इसके बाद तनीषा कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन उनका फिल्मी सफर जल्द ही खत्म हो गया। आखिरी बार तनीषा साल 2005 में 'सरकार' फिल्म में नजर आई थीं।

Shilpa Shetty and Shamita
शिल्पा-शमिता
शिल्पा हमेशा इस बात को कहती हैं कि उनकी छोटी बहन शमिता को अच्छा मौका नहीं मिला। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो शिल्पा और शमिता ही जानें। लेकिन इतना तो तय है कि शिल्पा ने न केवल अपनी सफलता से यूपी और बिहार लूटा बल्कि 'बिग ब्रदर' में हिस्सा लेकर पूरी दुनिया को अपना कायल बना दिया था। शमिता ने साल 2000 में 'मोहब्बतें' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी जो सुपरहिट रही। इसके बाद शमिता का करियर लगातार गिरता चला गया और अब उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली हैं।

Twinke and Rinke Khanna
ट्विंकल खन्ना-रिंकी
बेबाक बयानों के लिए जाने जानी वाली ट्विंकल खन्ना अपने समय की हिट एक्ट्रेस हैं। ट्विंकल ने लंबे समय से भले ही फिल्मों से दूरी बना ली है लेकिन उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जबकि ट्विंकल की छोटी बहन रिंकी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ कमाल नहीं दिखा पाई और फिल्मों से जल्द ही किनारा कर लिया।

Salman
सलमान-अरबाज
बॉलीवुड में सलमान खान का सिक्का चलता है। सलमान ने 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म से 1988 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 'मैंने प्यार किया' फिल्म की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। देखते ही देखते सलमान ने बॉलीवुड में ऐसा मुकाम हासिल कर लिया कि लोग उन्हें 'भाई' तक कहने लगे। जबकि उनके छोटे भाई अरबाज ने 1996 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था लेकिन लगातार फ्लॉप फिल्मों के सिलसिले की वजह से एक्टिंग का खुमार उनके सिर से जल्द ही उतर गया।