फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

800 Trailer: सचिन तेंदुलकर ने निभाया दोस्ती का फर्ज, मुरलीधरन की बायोपिक के ट्रेलर लॉन्च पर बरसाया प्यार

Wed, 06 Sep 2023 09:34 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 06 Sep 2023 09:34 AM IST
सार


 

विज्ञापन
800 trailer Sachin Tendulkar unveils biopic on Muttiah Muralitharan read story here in detail
800 ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फिल्म '800' श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक है। मुथैया मुरलीधरन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनके उसी रिकॉर्ड से प्रभावित फिल्म के निर्देशक एमएस श्रीपति  ने उनकी बायोपिक फिल्म का नाम ‘800’ रखा है। मंगलवार को इस फिल्म का ट्रेलर भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लांच किया। इस अवसर पर सचिन तेंदुलकर और श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन एक दूसरे की खूब तारीफ करते नजर आए।

800 trailer Sachin Tendulkar unveils biopic on Muttiah Muralitharan read story here in detail
800 ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान कहा, 'हमारी और मुथैया मुरलीधरन की सबसे पहली मुलाकात साल 1993 में हुई थी। तब से लेकर आज तक हम दोनों एक दूसरे के संपर्क में लागतार हैं। और, आज भी हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। अभी पिछले महीने ही मैं किसी काम से श्रीलंका गया था और मैंने  मुथैया मुरलीधरन को संदेश भेजा कि आपके शहर में हूं। उन्होंने बताया कि वह भारत में हैं। पहली बार उन्होंने मुझे अपनी बायोपिक फिल्म के बारे में बताया। और, पूछा कि क्या आप मेरी फिल्म के ट्रेलर लांच में आएंगे? मैंने कहा, आपके लिए कभी भी। आज मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। मैं आशा करता हूं कि सभी लोग इस फिल्म को खूब पसंद करेंगे, इस फिल्म के लिए मैं मुथैया मुरलीधरन और फिल्म की पूरी टीम को बहुत बहुत  बधाई देता हूं।'

800 trailer Sachin Tendulkar unveils biopic on Muttiah Muralitharan read story here in detail
800 ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन ने सचिन तेंदुलकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'मैं सचिन तेंदुलकर का बहुत आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मेरे निवेदन को स्वीकार किया और अपना आशीर्वाद देने आज फिल्म के ट्रेलर लांच पर आए हैं। तीन दशक तक  क्रिकेट की दुनिया में उन्होंने राज किया है। वह बहुत ही विनम्र हैं।  मैं फिल्म के निर्देशक एमएस श्रीपति का भी बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मेरी बायोपिक बनाई। हालांकि पहले मैं अपनी बायोपिक के पक्ष में नहीं था, लेकिन वह मेरी पत्नी मधिमलार रामामूर्ति के बचपन के मित्र हैं। एक दिन हमारे घर पर लंच पर आए। और, उन्होंने मेरी बायोपिक पर फिल्म बनाने की इच्छा जताई। उनका आइडिया मुझे पसंद आया और मैंने अपनी बायोपिक बनाने की सहमति दे दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
800 trailer Sachin Tendulkar unveils biopic on Muttiah Muralitharan read story here in detail
800 ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फिल्म के निर्देशक एमएस श्रीपति ने कहा, 'जब मुझे मुथैया मुरलीधरन को करीब से जानने का मौका मिला तो उनकी कहानी मुझे बहुत रोचक और प्रेरणादायक लगी। किस तरह से छह वर्ष की आयु में वह क्रिकेट की तरह आकर्षित हुए और  चौदह साल की उम्र में उन्होंने ऑफ-स्पिन करना शुरू कर दिया। आज वह लीजेंड हैं। उनके जीवन के बहुत सारे भावनात्मक पहलू इस फिल्म में देखने को मिलेंगे जिसे मैं अभी बता नहीं सकता है। लेकिन दर्शकों के लिए वह प्रेरणादायक होगी।'

विज्ञापन
800 trailer Sachin Tendulkar unveils biopic on Muttiah Muralitharan read story here in detail
800 ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में काम कर चुके अभिनेता मधुर मित्तल इस फिल्म में मुथैया मुरलीधरन का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में मधुर मित्तल के अलावा महिमा नांबियार, नरेन, नासिर, वेला राममूर्ति, रिथविक, अरुल दास और हरि कृष्णन की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है। बात करें मुथैया मुरलीधरन की,  तो वह श्रीलंकाई क्रिकेटर हैं। वह  क्रिकेट खेल के इतिहास में कलाई से स्पिन करने वाले पहले ऑफ स्पिनर थे। उन्होंने 7 जुलाई 2010 को क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और अब वह इस समय सनराइजर्स हैदराबाद टीम के गेंदबाजी कोच हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed