करीना कपूर फिल्म 'जाने जां' के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। इसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में वह इस बारे में बात करती नजर आईं। इसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि वह अब उससे भी ज्यादा नर्वस हैं, जितनी 23 साल पहले अपनी डेब्यू फिल्म करने के दौरान नर्वस थीं। बता दें कि करीना ने फिल्म 'रिफ्यूजी' (2000) से बॉलीवुड में कदम रखा था। इतना ही नहीं, बेबो के ओटीटी डेब्यू प्रोजेक्ट के दौरान उनके पति सैफ ने भी उन्हें तमाम हिदायत दीं।
Kareena Kapoor: 'जाने जां' के लिए सैफ अली खान ने करीना को दी थी सख्त हिदायत, कही थी यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना ने कहा, 'मैं बहुत नर्वस हूं, क्योंकि लोग अपनी स्क्रीन पर बहुत करीब से मुझे देखने जा रहे हैं। ओटीटी पर हर कोई अच्छा काम कर रहा है, ऐसे में मैं भी किसी से पीछे नहीं रहना चाहती थी।' करीना ने आगे कहा कि वह और 'जाने जां' के निर्देशक सुजॉय घोष एक दशक से भी अधिक समय से साथ काम करना चाह रहे थे। अब जब यह तमन्ना पूरी हो रही है तो दोनों बेहद खुश हैं।
बता दें कि इस फिल्म में करना के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी नजर आएंगे। इसे लेकर करीना कपूर का कहना है, 'मैंने इस फिल्म के दौरान अपने को-स्टार्स जयदीप अहलावत और विजय वर्मा से काफी कुछ सीखा'। करीना ने कहा, 'वे लोग पूरी तरह तैयार थे। मुझे भी सैफ अली खान ने सख्त हिदायत दी थी कि मुझे इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए'।
Janmashtami 2023: यशोदा बन इन एक्ट्रेसेस ने दिखाई मां की ममता, कान्हा की माता के किरदार में जीता दिल
सैफ ने करीना से कहा था, 'तुम जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ काम कर रही हो। तुम्हें बेहतर तैयारी करनी होगी। अपनी वैनिटी वैन में जाकर तैयार होना, मेकअप करना, सेट पर जाना, वहां डायलॉग देखना.... सिर्फ इतने भर से तुम्हारा काम नहीं होगा। एटीट्यूड छोड़ना होगा। यह कोई पिकनिक नहीं है। एलर्ट रहो, बैकबेंचर बनने से बात नहीं बनेगी'।
mannaah Bhatia: शादी के सवाल से परेशान हुईं तमन्ना भाटिया, गुस्से में अभिनेत्री ने फैन से कह दी यह बात
सैफ ने करीना से कहा था कि 'वह बेहतर हैं, तुम्हें भी डाउन टू अर्थ रहना होगा'। करीना ने बताया, 'सैफ की इस सलाह के बाद मैं लगातार जयदीप और विजय को देख रही थी। एक स्टार को दूसरे स्टार से खतरा महसूस होना चाहिए, यह आपको बेहतर तरीके से तैयार करता है'। बता दें कि सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित 'जाने जां' 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Bengali Actress: खूबसूरती ही नहीं कमाई में भी टॉप हैं ये बंगाली एक्ट्रेस, फैंस पर बिखेरती हैं हुस्न का जलवा