सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इन 9 बॉलीवुड एक्ट्रेस का फिल्मी करियर रहा सबसे छोटा, एक को तो आज भी कोई नहीं जानता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
9 bollywood actress whose career is too short
twinkle khanna

बॉलीवुड में वैसे एक्ट्रेस का करियर छोटा ही माना जाता है। कुछेक एक्ट्रेस होती हैं जो फिल्मों में लंबी पारी खेल जाती हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जिनका करियर कुछ ही फिल्म करने के बाद ही फ्लॉप हो गया। ऐसे में बात करेंगे उन 10 बॉलीवुड एक्ट्रेस की जिनका करियर बॉलीवुड में सबसे छोटा रहा... 

Trending Videos

नम्रता शिरोडकर

9 bollywood actress whose career is too short
Namrata

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की छोटी बहन नम्रता शिरोडकर की। बता दें कि नम्रता शिरोडकर ने साल 1998 में फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 6 साल बाद ही साल 2004 में उन्हें आखिरी बार फिल्म 'रोक सको तो रोक लो' में एक नरेटर की भूमिका में देखा गया था। बता दें कि उन्होंने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी कर घर बसा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसिन

9 bollywood actress whose career is too short
Asin

इसके बाद बात करेंगे साल 2008 में एक्टर आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'गजनी' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस आसिन की। आसिन तमिल की सुपरहिट एक्ट्रेस रही हैं। लेकिन साल 2015 में 'ऑल इज वेल' उनकी आखिरी फिल्म थी। साल 2016 में उन्होंने माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर ली।

ट्विंकल खन्ना

9 bollywood actress whose career is too short
Twinkle Khanna

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना था। उन्होंने साल 1995 में मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म 'बरसात' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन 6 साल के अंदर ही उनका करियर खत्म हो गया। उन्हें आखिरी बार साल 2001 में फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' में देखा गया था। उन्होंने साल 2001 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से शादी करने के बाद फिल्मों से किनारा कर लिया था। 

विज्ञापन

शमिता शेट्टी

9 bollywood actress whose career is too short
शमिता शेट्टी

बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी ने साल 2000 में मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। शमिता का भी फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा और ज्यादातर फिल्मों में उन्हें साइड रोल में ही देखा गया। बता दें कि साल 2007 में उन्हें फिल्म 'हरी पुत्तर' में देखा गया था। इसके 9 साल बाद वह तमिल और कन्नड़ फिल्मों में नजर आने लगीं। बता दें कि शमिता 39 साल की हो चुकी हैं और अभी तक कुंवारी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed