फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Anniversary: 42 की उम्र में 90s की इस सुपरहिट एक्ट्रेस ने की थी दूसरी शादी, कभी गोविंदा से रहा था अफेयर

Mon, 24 Jan 2022 11:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 24 Jan 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
90s superhit actress Neelam Kothari Samir Soni Wedding Anniversary
Wedding Anniversary - फोटो : Instagram

90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस नीलम कोठारी और एक्टर समीर सोनी की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। दोनों ने साल 2011 में निजी समारोह में शादी की थी। नीलम और समीर दोनों की ही ये दूसरी शादी थी। जहां समीर एक हैंडसम और सफल बॉलीवुड एक्टर हैं, वहीं नीलम 80 और 90 के दशक में लाखों दिलों पर राज किया करती थीं। फिलहाल वे एक्टिंग से दूर मशहूर ज्वैलरी डिजाइनर हैं।

90s superhit actress Neelam Kothari Samir Soni Wedding Anniversary
समीर सोनी और नीलम कोठारी - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे हुई दोनों की मुलाकात
समीर सोनी और नीलम ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सबसे छिपाए रखा। साल 2007 में समीर सोनी और नीलम कोठारी पहली बार एकता कपूर के जरिए मिले थे। समीर ने एक इंटव्यू में बताया था- शो के दौरान नीलम ने एकता से कहा था तुम्हारा दोस्त अच्छा है, एकता ने मुझे ये मैसेज दिया। फिर मैं एकता की पार्टी में नीलम से मिला जिसके बाद एकता ने ही हम-दोनों का परिचय कराया।

90s superhit actress Neelam Kothari Samir Soni Wedding Anniversary
sameer neelam - फोटो : सोशल मीडिया

आज है वेडिंग एनिवसर्री
एक दिन समीर ने रात 2 बजे नीलम को फोन किया। देर रात होने की वजह से नीलम ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मैंने मैसेज किया, 'तुम कॉल वापस करने में यकीन नहीं करती?' जिसके बाद उन्होंने अगले दिन मुझे फोन किया। इसके बाद दोनों ने डेटिंग करनी शुरू कर दी। 24 जनवरी 2011 को नीलम कोठारी और समीर सोनी ने शादी की। शादी के दो साल बाद यानी 2 सितंबर साल 2013 को इस खूबसूरत जोड़ी ने एक बेटी अहाना को गोद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
90s superhit actress Neelam Kothari Samir Soni Wedding Anniversary
गोविंदा, सुनीता और नीलम - फोटो : Instagram

नीलम ने 1984 में फिल्म 'जवानी' से डेब्यू किया। ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी लेकिन नीलम की खूबसूरती और अदाकारी की बहुत तारीफ हुई थी। नीलम ने गोविंदा के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।नीलम का गोविंदा के साथ लंबा अफेयर रहा। उस समय गोविंदा इंडस्ट्री में नए थे। जब वो नीलम से मिले तो उनसे प्यार कर बैठे। उस दौरान गोविंदा, सुनीता को भी डेट कर रहे थे। यहां तक कि नीलम के लिए गोविंदा ने सुनीता के साथ अपनी सगाई भी तोड़ दी थी। लेकिन फिर गोविंदा ने सुनीता से शादी कर ली।

विज्ञापन
90s superhit actress Neelam Kothari Samir Soni Wedding Anniversary
नीलम कोठारी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

नीलम ने भी इसके बाद बैंकॉक के बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से शादी कर ली लेकिन ये रिश्ता महज 2 साल ही चला। वहीं दूसरी तरफ समीर की भी पहली शादी मॉडल राजलक्ष्मी खानविल्कर के साथ साल 1996 में हुई थी। लेकिन अफसोस ये शादी महज 6 महीने ही टिकी थी। फिल्मों से दूर रहकर अब नीलम ज्वैलरी डिजाइनर बन गई हैं वहीं समीर फिल्मों में नजर आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed