फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

95th Academy Awards: ऑस्कर में 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' का डंका! दक्षिण भारतीय जोड़े पर आधारित है फिल्म

Thu, 22 Dec 2022 02:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Dec 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
95th Academy Awards: The Elephant Whisperers enter oscars 2023 shortlist film based on a South Indian couple
The Elephant Whisperers - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में सिनेमा के सर्वाधिक प्रतिष्ठित अवॉर्ड 'ऑस्कर' में इस बार भारत की धूम रहने के आसार हैं। अगले वर्ष होने वाले (95वें एकेडमी अवॉर्ड्स) की चार श्रेणियों में भारतीय फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री के तौर पर भेजी गई 'छेलो शो' को इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नातू नातू' को म्यूजिक कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटेगरी में 'ऑल देड ब्रीथ्स' ने जगह बनाई है तो डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म श्रेणी में 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' को शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह फिल्म एक दक्षिण भारतीय जोड़े पर आधारित है जो अनाथ हाथियों को पालते हैं। 

95th Academy Awards: The Elephant Whisperers enter oscars 2023 shortlist film based on a South Indian couple
The Elephant Whisperers - फोटो : सोशल मीडिया

'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की कहानी दिल को छू लेने वाली है। इसमें इंसान और जानवरों के बीच के निःस्वार्थ प्रेम को दिखाया गया है। एक पति-पत्नी अनाथ हाथी रघु की देखभाल की जिम्मेदारी संभालते हैं। रघु को बचाने के लिए यह कपल किस कदर मेहनत करता है, यह फिल्म में दिखाया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कार्तिकी गोंसाल्वेस के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस फिल्म को गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने प्रोड्यूस किया है।
Desi Boyz Sequel: 'देसी बॉयज' के सीक्वल और 'ओमकारा' के रीमेक का हुआ एलान, खुशी से झूमे यूजर्स

95th Academy Awards: The Elephant Whisperers enter oscars 2023 shortlist film based on a South Indian couple
The Elephant Whisperers - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में इंसान और जानवरों के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया गया है। फिल्म में दक्षिण भारतीय जंगलों की सुंदरता को संजोया गया है। 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' में रघु के अस्तित्व को बचाने के लिए दक्षिण भारतीय जोड़ा तमाम कोशिशें करता है। वे न सिर्फ रघु को सुरक्षा देते हैं, बल्कि उसे भगवान का दर्जा देते हुए उसकी पूजा भी करते हैं। बता दें कि यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म 8 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।
Urfi Javed: दुबई पुलिस की पूछताछ पर उर्फी जावेद का बड़ा बयान, बोलीं- इसका मेरे कपड़ों से...

विज्ञापन
विज्ञापन
95th Academy Awards: The Elephant Whisperers enter oscars 2023 shortlist film based on a South Indian couple
The Elephant Whisperers - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड्स माने जाने वाले ऑस्कर्स अगले साल 12 मार्च को हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में होंगे। इसके साथ ही ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन वोटिंग 12 से 17 जनवरी तक होगी। नॉमिनेशन लिस्ट की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी।
Sania Shoaib Divorce: शोएब मलिक के साथ रिश्तों पर खुलकर बोलीं आयशा, मीडिया पर निकाली भड़ास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed