फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cirkus Advance Booking: ‘जयेशभाई जोरदार’ से अब भी इतना पीछे ‘सर्कस’, रणवीर के लिए नई कसौटी बनेगा शुक्रवार

Thu, 22 Dec 2022 12:47 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 22 Dec 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
Cirkus Advance Booking of Box Office Collection Day 1 story cast budget screens Ranveer singh Rohit shetty
सर्कस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रहे अभिनेता रणवीर सिंह के लिए इस हफ्ते का शुक्रवार उनके फिल्मी करियर का सबसे कठिन शुक्रवार साबित होने वाला है। पिछली फिल्मों ‘83’ और ‘जयेशभाई जोरदार’ की बॉक्स ऑफिस विफलता के बाद उनकी तमाम उम्मीदें शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘सर्कस’ पर टिकी हैं। यशराज फिल्म्स की टैलेंट शाखा से बाहर होने के बाद ये उनकी पहली बड़ी रिलीज है। फिल्म का टीवी कार्यक्रमों में खूब प्रचार किया गया है लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों में जो उत्सुकता दिखनी चाहिए थी, वह फिलहाल नजर नहीं आ रही। बुधवार देर रात तक फिल्म ‘सर्कस’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े डराने वाले हैं और आशंका जताई जा रही है कि बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की सुनामी में शायद ही ये फिल्म अपनी जमीन संभाल पाए।

Cirkus Advance Booking of Box Office Collection Day 1 story cast budget screens Ranveer singh Rohit shetty
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की सुनामी
दुनिया भर की तरह भारत में भी फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का शोर अधिकतर सिनेमाघरों में सुनाई दे रहा है। फिल्म ने पहले छह दिन में ही भारत में करीब 180 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है और अकेले हिंदी संस्करण की कमाई इसमें करीब 56 करोड़ रुपये रही है। फिल्म के सिर्फ हिंदी संस्करण ने 11.20 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली और शनिवार और रविवार को हिंदी संस्करण ने शानदार तरीके से क्रमश: 13 और 15.30 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘सर्कस’ को बॉक्स ऑफिस पर एक विदेशी फिल्म के हिंदी संस्करण जितनी ओपनिंग मिलनी भी मुश्किल दिख रहा है। रणवीर सिंह की पिछली कुछ फिल्मों की एडवांस बुकिंग की तुलना में भी ‘सर्कस’ के लिए आसार ठीक नहीं दिख रहे।
Sunil Grover: 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर दिखा 'गुत्थी' का अलग अंदाज, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Cirkus Advance Booking of Box Office Collection Day 1 story cast budget screens Ranveer singh Rohit shetty
सर्कस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिर्फ एक करोड़ की ‘सर्कस’ की एडवांस बुकिंग!
फिल्म ‘सर्कस’ की एडवांस बुकिंग के बुधवार रात तक के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के दिन की एडवांस बुकिंग में अभी तक करीब एक करोड़ रुपये से कुछ ही ज्यादा कमाई की है। इस फिल्म की निर्माण और प्रचार लागत करीब सौ करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिल्म के निर्माता खुद इसके निर्देशक रोहित शेट्टी हैं तो उनकी फीस भी इसमें शामिल नहीं है। फिल्म की प्रचार और विपणन लागत कम करने के लिए ही इसके सितारों ने देश भ्रमण भी नहीं किया। फिल्म को करीब तीन हजार सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की उम्मीद है, हालांकि इनकी अंतिम संख्या आधिकारिक रूप से अभी घोषित नहीं की गई है।
Jhoome Jo Pathaan: 'बेशर्म रंग' के बाद शाहरुख की फिल्म का दूसरा गाना रिलीज, अरिजीत की आवाज सुन झूम उठे फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
Cirkus Advance Booking of Box Office Collection Day 1 story cast budget screens Ranveer singh Rohit shetty
जयेशभाई जोरदार, 83 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जयेशभाई जोरदार’ से भी पीछे
रणवीर सिंह की इससे पिछली रिलीज फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ रही जो 13 मई 2022 को रिलीज हुई थी। नई अभिनेत्री शालिनी पांडे के साथ बनी यशराज फिल्म्स की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 2.25 करोड़ रुपये की लगी थी और उससे पहले रिलीज हुई रणवीर सिंह की एक और फिल्म ‘83’ की एडवांस बुकिंग सभी भाषाओं को मिलाकर 8.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। अकेले हिंदी संस्करण की हिस्सेदारी इसमें 7.80 करोड़ रुपये थी। सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों की अगर बात करें तो रणवीर सिंह की किसी फिल्म की सबसे अच्छी एडवांस बुकिंग रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सिम्बा’ की रही है। 24 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई इस फिल्म की एडवांस बुकिंग आठ करोड़ रुपये रही थी।
95th Academy Awards: ऑस्कर में धमाल मचाएंगी 'छेलो शो' और 'आरआरआर', 'कांतारा' को भी मिल सकता है मौका

विज्ञापन
Cirkus Advance Booking of Box Office Collection Day 1 story cast budget screens Ranveer singh Rohit shetty
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणवीर की ब्रांडिंग का असर
विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ से प्रेरित फिल्म ‘सर्कस’ के प्रति दर्शकों की अनिच्छा का एक बड़ा कारण रणवीर सिंह की ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन इमेज का एक हो जाना भी है। फिल्म के ट्रेलर में जो कुछ वह करते दिखे हैं, वही वह अक्सर अपनी रील्स और दूसरे कार्यक्रमों में भी करते दिखते हैं। सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा दिखने का नुकसान रणवीर सिंह को लगातार उठाना पड़ रहा है और दर्शकों की बदलती अभिरुचि के हिसाब से उनकी छवि भी एक अगंभीर अभिनेता की बनती दिख रही है। उनकी निर्माणाधीन फिल्मों में करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' प्रमुख हैं।
Box Office Report: क्या अवतार 2 की राह में रोड़े अड़ाएगी रणवीर सिंह की सर्कस? ऐसा रहा बुधवार को फिल्मों का हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed