{"_id":"61a6fae158295f5d422bde69","slug":"a-plea-filed-in-the-supreme-court-against-kangana-ranaut-seeking-future-censoring-of-all-her-social-media-posts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में कंगना रणौत: सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, अभिनेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर करने की मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुश्किल में कंगना रणौत: सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, अभिनेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर करने की मांग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : twitter.com/KanganaTeam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। जिसमें उनके सभी सोशल मीडिया पोस्ट को भविष्य में सेंसर करने की मांग की गई है। हालांकि यह याचिका किसने दायर की है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अभी बीते रोज ही कंगना ने भठिंडा के एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह बात खुद कंगना ने साेशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की।
A plea has been filed in the Supreme Court against actor Kangana Ranaut seeking future censoring of all her social media posts in order to maintain law and order in the country.
कंगना ने बताया था कि मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए पोस्ट लिखने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कंगना ने कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया जी से भी गुहार लगाते हुए लिखा था, आप भी एक महिला है, आपकी सास इंदिरा गांधी जी इसी आतंकवाद के खिलाफ अंतिम समय तक मजबूती से लड़ीं। कृपया पंजाब के अपने मुख्यमंत्री को निर्देश दें कि वह इस तरह के आतंकवादी, विघटनकारी और देशविरोधी ताकतों की धमकी पर तुरंत कार्रवाई करें।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
6 दिसंबर को होना है पेश
दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री कंगना के कथित तौर पर घृणा फैलाने वाले पोस्ट को लेकर उन्हें छह दिसंबर को तलब किया है। समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कृषि कानूनों की वापसी से नाखुश कंगना ने सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में खालिस्तानी आतंकवादी शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके कारण दिल्ली और मुंबई की सिख कम्युनिटी इस बात से नाराज हो गई कि किसानों को खालिस्तानी कहकर कंगना ने सिख समुदाय का अपमान किया है। इसके बाद कंगना के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
बता दें, कंगना रणौत उन सितारों में से हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर फैंस फॉलो करते हैं। कंगना ने फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से इतने बड़े फैंस की लिस्ट तैयार की है। ट्विटर पर बैन हो चुकीं कंगना अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने विचार साझा करती हैं, जो ज्यादातर सामाजिक मुद्दों से प्रेरित होते हैं, और इस वजह से उनके ऊपर कई केस भी दर्ज हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।