फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केवल एक एक्टर के साथ ही बनाई थी ये पूरी फिल्म, 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज है नाम

Sun, 31 May 2020 03:28 PM IST
अपूर्वा राय बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 31 May 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
A record making film Which Have Only One Actor Sunil Dutt Know Film Name
यादें फिल्म

भारत में एक ऐसी फ़िल्म बन चुकी है जिसने रिकॉर्ड बनाया क्योंकि उस फिल्म में एक ही एक्टर था। वो एक्टर थे सुनील दत्त, जो फिल्म 'यादें' के निर्माता निर्देशक भी थे। इस फिल्म ने 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में जगह भी बनाई। ये फिल्म 1964 में रिलीज़ हुई और ये एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी। फिल्म की शुरुआत में ही लिखा आता है- वर्ल्ड फर्स्ट वन एक्टर मूवी। इस फिल्म में सुनील दत्त का किरदार घर आता है और देखता है कि उसकी पत्नी और बच्चे घर पर नहीं। उसको लगता है वो उसको छोड़ कर चले गए। आगे जब वो अकेला होता है, खुद से बातें करता है, वक़्त में पीछे जाता है, आसपास की चीजों से बात करता है और कहानी आगे बढ़ती है।

A record making film Which Have Only One Actor Sunil Dutt Know Film Name
यादें फिल्म

फिल्म में नरगिस की आवाज सुनाई देती है। क्यूरेटर, फिल्म इतिहासकार और लेखक अमृत गंगर कहते हैं, "इस फिल्म में जो भी दिखाया गया वो अकेलेपन का अहसास दिखाने की कोशिश है। क्या होता है उस किरदार के साथ जब वो घर आता है और उससे लगता है कि पत्नी और बच्चे उसको छोड़ कर चले गए। वो अपने आसपास पड़े सामान से बातें करता है और वो कहीं ना कहीं अहसास में जीवित हो उठते हैं।" पूरी फिल्म को अपने कंधे पर रख कर दर्शक को अपने साथ रखना एक चुनौती है।

A record making film Which Have Only One Actor Sunil Dutt Know Film Name
यादें फिल्म

अमृत गंगर कहते हैं, "इस फिल्म में जो हुआ अगर उसे तकनीक के लिहाज से देखें तो ये इससे पहले नाटक और रंगमंच में होता रहा है बल्कि थियेटर में ये और मुश्किल होता है क्योंकि ऑडियंस वहां मौजूद होती है और अकेले आपको सब संभालना है और कोई रीटेक नहीं।" इस फिल्म को एक बात और खास बनाती है। ये फिल्म जहां सच में आपका ध्यान खींचेगी वो है कि औरतों की समाज में, अपने परिवार में जगह क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A record making film Which Have Only One Actor Sunil Dutt Know Film Name
यादें फिल्म

आवाज और डायलॉग के जरिए पति-पत्नी मे बहस होती है, एक दूसरे के चरित्र पर लांछन लगते हैं और आदमी का किरदार अपना रोब दिखाता है। फिल्म की शुरुआत में ही लिखा आता है- जिस घर में नारी का सम्मान होता है उस घर में देवता निवास करते हैं फिल्म में जब पति-पत्नी की बहस दिखाई जाती है, तो पत्नी नज़र नहीं आती, सिर्फ उसकी आवाज़ सुनाई देती है, वो आवाज होती है नरगिस की।

विज्ञापन
A record making film Which Have Only One Actor Sunil Dutt Know Film Name
यादें फिल्म

नरगिस फिल्म के एंड में भी छाया या परछाईं के रूप में नजर आती है। नरगिस घर आती है और देखतीं है उनके पति ने फाँसी लगा ली। क्या सुनील बच जाते हैं, क्या सब ठीक हो जाता है , देखिए भावनाओं की कहानी जिसे अलग ढंग से पेश किया गया था। इस फिल्म में दो गाने भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed