फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: हॉलीवुड स्टार जॉन ट्रैवोल्टा से मिलने पर सलमान को बतानी पड़ी अपनी पहचान, वायरल हो रहे वीडियो पर फैंस ले रहे मजे

Mon, 31 Jan 2022 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 31 Jan 2022 12:07 PM IST
विज्ञापन
A video of Salman Khan introducing himself to Hollywood actor John Travolta goes viral
सलमान खान, जॉन ट्रैवोल्टा - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में हॉलीवुड स्टार जॉन ट्रैवोल्टा से मुलाकात की थी। इनकी यह मुलाकात रियाद में हुए एक अवॉर्ड शो के दौरान हुई। इस मुलाकात की एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें सलमान जॉन से हाथ मिलाते हुए अपना परिचय देते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सलमान के मजे ले रहे हैं।

A video of Salman Khan introducing himself to Hollywood actor John Travolta goes viral
जॉन ट्रैवोल्टा , सलमान खान - फोटो : social media

वायरल हो रही वीडियो 
सलमान खान और जॉन ट्रैवोल्टा की मुलाकात का यह वीडियो सलमान के एक फैन द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में सलमान जॉन को अपना इंट्रोडक्शन देते हुए कह रहे हैं, "मेरा नाम सलमान खान है और मैं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करता हूं।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।


 
A video of Salman Khan introducing himself to Hollywood actor John Travolta goes viral
सलमान खान और जॉन ट्रैवोल्टा - फोटो : social media

ट्विटर पर फोटो कर रही ट्रेंड
दोनों की फोटो भी ट्विटर पर शेयर की जा रही है इसमें सलमान और जॉन साथ में बैठकर मुस्कुराते हुए फोटो क्लिक कराते दिख रहे हैं। इस फोटो के पोस्ट होते ही इस पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक ने लिखा, "टू लेजेंड्स।" तो वहीं दूसरा लिखता है,"आपको अपनी पहचान बताने की जरूरत नहीं थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
A video of Salman Khan introducing himself to Hollywood actor John Travolta goes viral
सलमान खान - फोटो : Instagram Post

पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर बने सलमान
सलमान खान को इस अवॉर्ड शो में 'पर्सनालिटी ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से नवाजा गया, जबकि जॉन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। समारोह का आयोजन सऊदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी द्वारा किया जाता है। इवेंट में सलमान खान ने ब्लैक सूट पहना हुआ है। तस्वीर के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे भाई बू नसीर (Bu Nasser)... आपसे मिलकर अच्छा लगा।‘

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
A video of Salman Khan introducing himself to Hollywood actor John Travolta goes viral
जॉन ट्रैवोल्टा - फोटो : social media

जॉन की फिल्में 
जॉन को कैरी, सैटरडे नाइट फीवर, ग्रीस, पल्प फिक्शन और हेयरस्प्रे जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने गेट शॉर्टी में अपने प्रदर्शन के लिए मोशन पिक्चर- म्यूजिकल या कॉमेडी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का गोल्डन ग्लोब अवार्ड भी जीता है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed