साउथ की फिल्मों की फैन फॉलोइंग अब उत्तरी राज्यों में इतनी बढ़ गई है कि इन फिल्मों की रिलीज के लिए लोग इंतजार करते हैं। हिंदी भाषी दर्शकों को भी साउथ की फिल्मों का एक्शन और कहानियां बहुत पसंद आती हैं। साउथ सिनेमा में ऐसी कहानियां निकलकर सामने आ रही हैं जो एक दम यूनिक हैं इसलिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री तेजी से ग्रो कर रही है। साउथ इंडस्ट्री की हम कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में आज आपको बताने जा रहे हैं, जिन फिल्मों ने लोगों के दिलों में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है।
Superhit South Movies: पुष्पा के अलावा इन साउथ फिल्मों ने भी दर्शकों के दिलों पर किया था राज, देखिए पूरी सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहुबली (2015)
एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित बाहुबली ने साल 2015 में वर्ल्ड वाइड रिलीज हुई थी। इस फिल्म में साउथ के अभिनेता 'प्रभास और राणा दग्गुबाती' लीड रोल में थे। इस फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। इस फिल्म को साउथ की पहली ऐसा फिल्म कहा जा सकता है जिसे नेशनल लेवल पर पसंद किया गया था और इसकी खूब चर्चा भी हुई थी। आप किसी भी ओटीटी पर इसे देख सकते हैं।
बाहुबली 2 (2017)
2015 में बाहुबली ने अपनी ऐसी छाप छोड़ी कि दर्शकों ने इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार किया। साल 2017 में निर्देशक एस एस राजामौली इस फिल्म का दूसरा भाग 'बाहुबली 2' लेकर आए। इस फिल्म ने इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी। इस फिल्म को भी 'अमेजन प्राइम' पर देखा जा सकता है।
2.O (2018)
इस लिस्ट में बाहुबली फ्रैंचाइजी के बाद साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.O' का नाम आता है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी और रजनीकांत की 'रोबोट' का अगला भाग थी। इस फिल्म को ओटीटी पर 'अमेजन प्राइम' पर देखा जा सकता है।
साहो (2019)
प्रभास की फिल्म 'साहो' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। इसमें भी उनकी दमदार एक्टिंग देखने लिए लोग बेचैन थे। लेकिन साल 2019 में आई यह फिल्म लोगों की उम्मादों पर खरी नहीं उतरी। इसके बावजूद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस किया था। यह एक एक्शन फिल्म थी, जिसमें प्रभास के अपोजिट श्रद्धा कपूर थी। अगर आपने प्रभास की यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।