भारत में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। दिल्ली-मुंबई समेत कई अन्य महानगरों में संक्रमण के मामले रफ्तार से बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन जांच के बाद सामने आया है कि एक वक्त पर रोकथाम के जरिए थमने के बाद अब कोविड फिर से अपने पैर पसार रहा है। वहीं, बढ़ते नोवेल कोरोना वायरस के खतरे के बीच पूरे देश में कोविड टीकाकरण अभियान शुरू है। दूसरे चरण के अभियान के तहत अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन दी जा रही है। इसके अंतर्गत बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी वैक्सीन लगवाई है। सभी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। अब अभिनेत्री आहना कुमरा को लेकर खबर सामने आई है कि उनके माता-पिता को वैक्सीन लगाने के बाद कुछ समस्या सामने आ रही है।
वैक्सीन लगवाने के बाद आहना कुमरा के माता-पिता को हो रही इस तरह की समस्या, अभिनेत्री ने स्वास्थ्य मंत्री को किया ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार लगातार प्रयासों में जुटी है और हर जगह टीकाकरण का आदेश दिया गया है। आमलोग से लेकर बॉलीवुड सितारे भी इस वैक्सीनेशन का हिस्सा बन रहे हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री आहना कुमरा के माता-पिता ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। लेकिन उन्हें इसका प्रमाण पत्र नहीं मिला है। इसे लेकर उन्हें समस्या हो रही है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से मदद मांगी है। उन्होंने ट्वीट कर अपील की है। उनके ट्वीट पर यूजर भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने खास सुझाव भी दे रखे हैं।
अभिनेत्री आहना ने ट्वीट कर लिखा कि 'मेरे पिता सुशील कुमार कुमरा और मां सुरेश बाल्यान कुमरा ने 9 मार्च 2021 को बीकेसी अस्पताल में वैक्सीन लगवाई, लेकिन अब सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं हो रही है। क्या कोई मदद कर सकता है?' अपनी बात रखने और सहायता के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया।
एक्ट्रेस के ट्वीट पर काफी लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। एक ने लिखा कि 'बेहतर होगा एक बार और चेक कर लें और अस्पताल से कहें कि वे असली डाटा रिकॉर्ड्स जो बुक में लिखा गया है उसे दिखाएं। हो सकता है कोई गलतफहमी हो गई हो।'
वहीं, आहाना ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से भी मदद की अपील करते हुए लिखा कि 'हम सेंटर से लगातार पूछताछ कर रहे हैं लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि ये कई और लोगों के साथ भी हो रहा होगा। डॉ. हर्षवर्धन प्लीज मदद करें।' बता दें कि आहना ने अभी 'इंडिया लॉकडाउन' की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर कर रहे हैं। इसमें प्रतीक बब्बर भी हैं।
My parents Mr. Sushil Kumar Kumra and Mrs. Suresh Balyan Kumra got vaccinated on 9th March 2021 at the @bkchospital at 10 53 am but the record shows the wrong time and the certificate doesn't download. Can anyone help!?