सब्सक्राइब करें

Aaliya Siddiqui: नवाजुद्दीन के जरिए कई अफेयर की चर्चाओं से खफा आलिया सिद्दीकी, बोलीं- नेक पिता बनने की जरूरत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 08 Jul 2023 12:34 PM IST
सार

आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के जरिए कई अफेयर्स की बात कबूल किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही उन्हें जिम्मेदार पिता बनने की नसीहत देती नजर आई हैं।  
 

विज्ञापन
Aaliya Siddiqui slams Nawazuddin for discussing his multiple affairs in his memoir An Ordinary Life
आलिया सिद्दीकी-नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बनने के बाद से और ज्यादा सुर्खियों में हैं। इसी बीच आलिया, नवाजुद्दीन के संस्मरण 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' पर टिप्पणी कर लाइमलाइट में हैं। इस संस्मरण में नवाजुद्दीन ने अपने कई प्रेम संबधों के बारे में चर्चा की है। इसी को देखकर आलिया का गुस्सा फूट पड़ा है। आलिया ने इसके लिए नवाज की आलोचना की है। साथ ही इससे बेटी के दिमाग पर गलत प्रभाव पड़ने की बात कहती नजर आई हैं। 

Trending Videos
Aaliya Siddiqui slams Nawazuddin for discussing his multiple affairs in his memoir An Ordinary Life
आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया सिद्दीकी ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि नवाजुद्दीन ने ये सब बातें करके सही काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि कई प्रसिद्ध सफल पुरुषों का महिलाओं के साथ प्रेम संबंध होता है, लेकिन वे इसे अपने तक ही सीमित रखते हैं। आलिया ने कहा कि उनकी बेटी शोरा अब किशोरी हैं, और उनके पिता के बारे में ऐसी कहानियां उनके युवा दिमाग पर असर डाल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaliya Siddiqui slams Nawazuddin for discussing his multiple affairs in his memoir An Ordinary Life
आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया सिद्दीकी ने कहा कि उन्हें और अधिक जिम्मेदार पिता होना चाहिए था। स्टार पत्नी ने सुनीता राजवार के बारे में भी बात की, जो पहले एक्टर के साथ रिलेशनशिप में थीं। आलिया ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी के ब्यौरे से सुनीता को काफी नुकसान हुआ। बाद में सुनीता ने कहा था कि उन्होंने उन्हें इसलिए नहीं छोड़ा क्योंकि वह एक स्ट्रगलर थे, बल्कि उन्होंने उनकी घटिया सोच के कारण उन्हें छोड़ा था। आलिया ने कहा कि शायद सुनीता को पता चल गया था कि नवाज उनके साथ अपने रिश्ते की चर्चा चारों ओर कर रहे हैं। 

Salman Khan: अगले महीने से शुरू होगी 'प्रेम की शादी' की शूटिंग, फिर जमेगी सूरज बड़जात्या संग भाईजान की जोड़ी

Aaliya Siddiqui slams Nawazuddin for discussing his multiple affairs in his memoir An Ordinary Life
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया ने इस इंटरव्यू में अपने इटैलियन बॉयफ्रेंड के बारे में भी बात की और बताया कि वह उनके साथ काफी खुश हैं। काम के मोर्चे पर, नवाजुद्दीन को आखिरी बार 'टीकू वेड शेरू' में अवनीत कौर के साथ देखा गया था। इस फिल्म का निर्माण कंगना रनौत ने किया था। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली समीक्षा मिली।

OMG 2: मिशन इम्पॉसिबल 7 की रिलीज के साथ जारी होगा 'ओएमजी 2' का टीजर, दर्शकों को मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज

विज्ञापन
Aaliya Siddiqui slams Nawazuddin for discussing his multiple affairs in his memoir An Ordinary Life
आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया सिद्दीकी की बात करें तो वह हाल ही में रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आई थीं। शो में पहुंचकर आलिया ने कहा था कि वह अपनी स्टार वाइफ वाली इमेज को बदलकर खुद की अलग पहचान बनाना चाहती हैं। हालांकि, शो में आलिया का सफर बेहद कम समय में खत्म हो गया। शो से बाहर निकलने के बाद आलिया ने कई इंटरव्यू दिए और बाकी कंटेस्टेंट्स पर जमकर निशाना साधती नजर आईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed