यशराज बैनर की बिग बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान अपने दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है। पहले हफ्ते जिस तरह फिल्म का हश्र रहा उसके बाद दूसरे हफ्ते में इससे ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से काफी उम्मीदें थीं जिन्हें पूरा करने में फिल्म नाकामयाब रही।
आमिर और अमिताभ ने भी नहीं सोचा होगा 'ठग्स' का हो जाएगा ऐसा हाल, कमाई रह गई महज इतनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म की क्रिटिक्स ने काफी आलोचना की। दिवाली की छुट्टियों को देखकर माना जा रहा था फिल्म पहले हफ्ते में डेढ़ सौ करोड़ का आंकड़ा तो आसानी से पार कर लेगी। पहले दिन फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी कर ली थी, वहीं 8वें दिन तक आते-आते ये बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, हिंदी में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन गुरुवार को 50.75 करोड़, शुक्रवार को 28.25 करोड़, शनिवार को 22.75 करोड़, रविवार को 17.25 करोड़, सोमवार को महज 5.50 करोड़, मंगलवार को 4.35 करोड़, वहीं बुधवार को 3.50 की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने 7 दिनों में कुल 132.35 करोड़ का बिजनेस किया है।
#ThugsOfHindostan - #Hindi: Thu 50.75 cr, Fri 28.25 cr, Sat 22.75 cr, Sun 17.25 cr, Mon 5.50 cr, Tue 4.35 cr, Wed 3.50 cr. Total: ₹ 132.35 cr. India biz... #Hindi + #Tamil + #Telugu total: ₹ 137.55 cr.
Note: #Tamil + #Telugu day-wise data in next tweet.
वहीं दूसरी ओर तमिल और तेलुगू में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कुल कमाई अब तक 5.20 करोड़ रही। तीनों भाषाओं के कलेक्शन को मिला दें तो इसने 137.55 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। अब जब दूसरे हफ्ते में फिल्म प्रवेश कर चुकी है तो अनुमान के मुताबिक गुरुवार को इसकी कमाई 3-2.50 करोड़ तक सिमट सकती है।
240 करोड़ के बजट में बनी फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं। फिल्म को कुल तीन भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है, इसे विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। आचार्य ने इससे पहले धूम 3 बनाई थी, उसमें भी आमिर खान और कटरीना कैफ थे।