फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर ही नहीं दीपिका के ससुर भी हैं फिल्मी, इस डायलॉग से किया बहू का स्वागत

Fri, 16 Nov 2018 10:21 AM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 16 Nov 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Deepavir Ranveer Singh father Jagjit Singh Bhavnani welcomed Deepika Padukone his family
ranveer deepika - फोटो : twitter
बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी कर ली है। गुरूवार शाम तक इस स्टार कपल की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं बॉलीवुड सितारे रणवीर-दीपिका को सोशल मीडिया के जरिए बधाई भी दे रहा है। 
Deepavir Ranveer Singh father Jagjit Singh Bhavnani welcomed Deepika Padukone his family
ranveer deepika - फोटो : twitter
रणवीर-दीपिका के फैंस भी सोशल मीडिया पर इनकी शादी की पहली तस्वीर साझा कर अलग-अलग अंदाज में उन्हें बधाई दे रहे हैं, लेकिन इन सभी के बीच जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह रणवीर सिंह के पिता यानी दीपिका पादुकोण के ससुर जगजीत सिंह भवनानी की। जी हां रणवीर सिंह के पिता ने अपनी होने वाली बहू को बड़े ही शानदार अंदाज में शादी की बधाई दी और परिवार में उनका स्वागत किया।
Deepavir Ranveer Singh father Jagjit Singh Bhavnani welcomed Deepika Padukone his family
Ranveer Singh - फोटो : Instagram
जगजीत सिंह भवनानी ने इंस्टाग्राम पर बेटे और बहू की शादी के लिबास में तस्वीर साझा कर दीपिका का अपने परिवार में स्वागत किया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी में इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन दिया- 'मिस्टर भवनानी के शब्दों में कहें तो, ये दीवानी तो भवनानी हो गई'। जगजीत सिंह भावनी द्वारा साझा की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepavir Ranveer Singh father Jagjit Singh Bhavnani welcomed Deepika Padukone his family
ranveer deepika - फोटो : Instagram
दीपिका और रणवीर ने कोंकणी और सिंधी परंपराओ से हुई दोनों शादी की फोटो डाली है। जिसमें बॉलीवुड का यह हिट कपल बेहद खुश दिख रहा है। दीपिका के फोटो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर इन्हें देखने के लिए फैंस का तहलका मच गया है। कहा जा रहा है कि दीपवीर ने शादी से पहले ही यह सब तय कर लिया था। दीपवीर चाहते थे कि दोनों रीतियों से शादी होने के बाद ही फैंस के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर करेंगे। 
विज्ञापन
Deepavir Ranveer Singh father Jagjit Singh Bhavnani welcomed Deepika Padukone his family
ranveer deepika - फोटो : hindustan times
इस नए—नवेले दूल्हा—दुल्हन को मीका सिंह, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, प्रीति जिंटा, करण जौहर और रीतेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। दीपिका और रणवीर की शादी को कवर करने के लिए कुछ मीडिया पर्सन इटली तक पहुंच गए हैं। अपने इन बिन बुलाए मेहमानों को दीपिका और रणवीर ने मिठाई भिजवाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed