आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है साथ ही फिल्म देखकर आए लोग भी आमिर की इस फिल्म की कुछ खास तारीफ नहीं कर रहे हैं। हालांकि कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने कुल मिलाकर 52.25 करोड़ की कमाई की है। इतना ही नहीं फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।
आमिर के करियर की ब्लॉकबस्टर बनी 'ठग्स ऑफ...', शानदार कमाई के बाद खाते में दर्ज हुए ये 5 रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज
आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स की इस फिल्म को ग्लोबली करीब 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इससे पहले बाहुबली 2 को दुनियाभर में 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।
तीनों भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु की रिलीज को मिलाकर फिल्म ने पहले दिन 52.25 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म ने हिंदी फिल्मों में कलेक्शन के मामले में पहले स्थान पर जगह बना ली है।
साल 2018 की फिल्में
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 52.25 करोड़
संजू- 34.75 करोड़
रेस3- 29.17 करोड़
गोल्ड- 25.25 करोड़
बाग़ी2- 25.10 करोड़
आमिर खान की इस फिल्म ने पहले दिन 52.25 करोड़ की कमाई के साथ दिवाली के मौके पर रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को पीछे छोड़ दिया है। बता दें 'हैप्पी न्यू ईयर' ने ओपनिंग डे पर 44.97 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब ये रिकॉर्ड आमिर के नाम है।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान करीब 240 करोड़ रुपए के बजट में बनी है। ये यशराज बैनर के साथ-साथ बॉलीवुड की भी सबसे बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है। इसी के साथ कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने यशराज बैनर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बता दें आमिर ने सलमान खान की फिल्म सुल्तान का रिकॉर्ड तोड़ कर अपनी जगह बनाई है।
#ThugsOfHindostan
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 9, 2018
Thu biz...
Hindi: ₹ 50.75 cr.
Tamil + Telugu: ₹ 1.50 cr
Total: ₹ 52.25 cr [5000 screens]
India biz.
Highest Day 1 for a #Diwali release
Highest Day 1 for YRF film
Highest Day 1 for a Hindi film