{"_id":"60e2bec732ea0b379d1e44f2","slug":"aamir-khan-and-reena-dutta-are-friends-even-after-divorce","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: तलाक के बाद ऐसा है आमिर का पहली पत्नी संग रिश्ता, जानिए अब क्या करती हैं रीना दत्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: तलाक के बाद ऐसा है आमिर का पहली पत्नी संग रिश्ता, जानिए अब क्या करती हैं रीना दत्ता
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान पत्नी किरण राव को तलाक देने के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। आमिर और किरण ने साल 2005 में शादी की थी और शादी के 15 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि आमिर और किरण का कहना है कि वो पति पत्नी के रूप में भले ही अलग हो गए हों, लेकिन अपने बेटे आजाद के लिए मिल जुल कर ही उसकी परवरिश करेंगे। इसके साथ ही जो उनका प्रोडक्शन हाउस है उसके लिए भी दोनों एक साथ रहेंगे।
ऐसे हैं आमिर के पहली पत्नी से संबंध
इतना ही नहीं इन दिनों आमिर किरण और बेटे आजाद के साथ कारगिल में समय बिता रहे हैं। हालांकि मीडिया में चर्चा इस बात की है कि ये आमिर का दूसरा तलाक है। इससे पहले आमिर ने रीना दत्ता से शादी की थी और फिर 15-16 साल के बाद उनका रीना से भी तलाक हो गया था। भले ही रीना से तलाक के बाद आमिर ने किरण से शादी की थी, लेकिन रीना से उनके संबंध बहुत अच्छे हैं। आमिर और रीना के दो बच्चे हैं आइरा और जुनैद। आइरा तो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं और बेटे जुनैद भी बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।
2 of 5
रीना दत्ता, आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रीना और आमिर बचपन के साथी थे और बेहद कम उम्र में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। आमिर खान महज 21 साल के थे और रीना सिर्फ 19 की थीं जब प्यार में पागल दोनों ने चोरी छिपे शादी कर ली थी। इस शादी को उन्होंने दुनिया से तो छिपाया ही था साथ ही घरवालों को भी उनकी शादी की भनक नहीं थीं। दोनों ने कोर्ट में शादी की और फिर चुपचाप अपने घर चले गए थे। कई दिनों तक दोनों ने शादी की बाद छिपाकर रखी लेकिन रीना की बहन को शक हो गया। उन्होंने रीना की शादी की बात पिता को बताने की धमकी दे दी और रीना आमिर के घर आ गईं और अपनी शादी के बारे में बता दिया।
3 of 5
पहली पत्नी रीना के साथ आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन को इस रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं हुई और उन्होंने बहू के रूप में रीना को स्वीकार कर लिया। हालांकि उनकी शादी की खबर रीना के पिता को एक धक्के की तरह लगी और वो बीमार पड़ गए। यहां तक कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस दौरान आमिर ने उनकी खूब सेवा की और तब मिस्टर दत्ता ने आमिर को अपना दामाद स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान, किरण राव, रीना दत्ता
- फोटो : Social Media
आमिर और रीना एक दूसरे से इतना प्यार करते थे, ऐसे में जब उनकी शादी में दरार आई तो हर कोई हैरान रह गया। हालांकि किरण की तरह ही रीना और आमिर के बीच बेहद आसानी से तलाक हुआ था।खबरों की मानें तो रीना को तलाक देने के लिए आमिर को 50 करोड़ रुपये देने पड़े थे।हालांकि अलग होने के बाद भी रीना और आमिर के बीच एक दूसरे के लिए सम्मान की भावना खत्म नहीं हुई। जहां आमिर ने किरण से शादी कर ली तो वहीं रीना सिंगल रहीं। आमिर से तलाक लेने के बाद वो नौकरी करती रहीं और दोनों बच्चों की परवरिश की।
आज भी रीना और आमिर अच्छे दोस्त हैं। इतना ही नहीं किरण राव संग भी उनका रिश्ता बहुत अच्छा रहा है। कई मौकों पर रीना और किरण को साथ देखा गया है। आमिर और रीना के दोनों बच्चो के भी संबंध किरण से अच्छे रहे हैं। रीना एक सुपरस्टार की पत्नी रहीं हैं, लेकिन वो खुद लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।