फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: गुलशन कुमार की बायोपिक ‘मुगल’ की रफ्तार पर ब्रेक, आमिर खान ने टाला तारीखों का एलान

Mon, 05 Apr 2021 01:43 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Apr 2021 01:43 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Avoids The Announcement Dates Of Film Mogul Now Gulshan Kumar's Biopic On Break
आमिर खान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कोरोना संक्रमित होने के बाद अपना इलाज करा रहे आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का काम सुस्त हो जाने से इसे बना रही कंपनी वॉयकॉम 18 में चिंता का माहौल बन रहा है। इस फिल्म के बाद प्रस्तावित आमिर खान की अगली फिल्म ‘मुगल’ की शूटिंग का शेड्यूल भी गड़बड़ाता दिख रहा है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने इसकी शूटिंग ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज के तुरंत बाद शुरू करने का दावा तो किया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि आमिर खान ने अभी इस बारे में एलान करने का मन नहीं बनाया है।

Aamir Khan Avoids The Announcement Dates Of Film Mogul Now Gulshan Kumar's Biopic On Break
गुलशन कुमार

देश में म्यूजिक कैसेट्स के दाम आसमान से जमीन पर ला देने का काम टी सीरीज म्यूजिक कंपनी ने ही किया था। इसके संस्थापक गुलशन कुमार ने तमाम बड़े गायकों के कवर वर्जन गाने बनाकर दर्जनों नए गायकों को मौके दिए। सोनू निगम ने भी उस दौर में मोहम्मद रफी के गाने गाकर ही पहचान बनाई थी। गुलशन कुमार ने पहले से स्थापित म्यूजिक कंपनियों मसलन सारेगामा, टिप्स और वीनस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं और इसके चलते वह लोगों से दुश्मनी भी ले बैठे। इसी चक्कर में उनकी हत्या भी हुई।

Aamir Khan Avoids The Announcement Dates Of Film Mogul Now Gulshan Kumar's Biopic On Break
अक्षय कुमार और आमिर खान

गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार अपने पिता की बायोपिक बनाने की कोशिशें बरसों से कर रहे हैं। इस फिल्म का एलान उन्होंने पूरे पन्ने के विज्ञापन छपवा कर किया था, तब अक्षय कुमार ये रोल करने वाले थे। बाद में भूषण और अक्षय की पटी नहीं और अक्षय ने अपना नाम फिल्म से अलग कर लिया। इसके बाद आमिर खान की इस फिल्म में एंट्री हुई। आमिर खान ने फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर के साथ पहले काम करने को हां की, फिर ना की और फिर दोबारा हां की है। पर ये फिल्म शुरू कब होगी, इस बारे में कोई तयशुदा बात नहीं कर पा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Avoids The Announcement Dates Of Film Mogul Now Gulshan Kumar's Biopic On Break
लाल सिंह चड्ढा- आमिर खान

टी सीरीज के मौजूदा सीएमडी भूषण कुमार का दावा है कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का काम खत्म करने के तुरंत बाद आमिर खान ‘मुगल’ की शूटिंग शुरू कर देगे। लेकिन, इसके निर्देशक सुभाष कपूर की फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ की रिपोर्ट पर भी आमिर खान और उनकी टीम की पैनी नजर रही है। भूषण दावा चाहे जो करें लेकिन आमिर खान की प्राथमिकताओं में अभी ‘लाल सिंह चड्ढा’ ही पहले नंबर पर है। उन्होंने न तो अभी तक फिल्म ‘मुगल’ के बारे में कोई चर्चा फिर से शुरू की है और न ही इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि करने वाला बयान ही जारी किया है।

विज्ञापन
Aamir Khan Avoids The Announcement Dates Of Film Mogul Now Gulshan Kumar's Biopic On Break
आमिर खान

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ पैरामाउंट पिक्चर्स की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का रीमेक है। पैरामाउंट पिक्चर्स अपनी फिल्में भारत में वितरित करने वाली कंपनी वॉयकॉम 18 के जरिए इस फिल्म के निर्माण से जुड़ी हुई है। कोरोना काल शुरू होने के बाद से इस कंपनी की ले देकर फिलहाल यही एक फिल्म है जिस पर इंडस्ट्री की निगाहें टिकी हैं। तापसी पन्नू की फिल्म ‘शाबास मिठू’ भी वॉयकॉम 18 को बनानी है। तापसी अपनी तरफ से फिल्म को लगातार चर्चाओं में बनाए हुए हैं, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू करने को लेकर इसकी निर्माण कंपनी ने कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed