बॉलीवुड सेलेब्स की तरह ही उनके बच्चे भी हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। भले ही इन स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू ना किया हो लेकिन ये चर्चा में ही रहते हैं। इन्हीं चर्चित स्टारकिड्स में आमिर खान की बेटी इरा खान का नाम भी शामिल है। अब हाल ही में इरा खान अपनी एक नई तस्वीर की वजह से भी चर्चाओं में आ गई हैं।
ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आईं आमिर खान की बेटी इरा खान, फैंस ने कमेंट्स में लुटाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इरा अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। आमिर की बेटी की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। अब हाल ही में इरा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने उन्हें एक बार फिर से लाइम लाइट में ला दिया है।
इरा खान ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वो गोल्डन शिमर ड्रेस के साथ ट्रांसपेरेंट स्कर्ट में नजर आ रही हैं। इसके साथ इरा ने ब्लैक लॉन्ग शूज पहने हुए हैं। इस ग्लैमरस ड्रेस के साथ उन्होंने साइड चोटी बनाई हुई है। तस्वीर में इरा बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उनके फैंस भी इस तस्वीर में उनके ऊपर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
इरा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले इरा खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट बिकिनी पहने हुए तस्वीर साझा की थी। वहीं एक अन्य तस्वीर में इरा खान एक बाथटब में लेटी और किताब पढ़ती हुई दिखाई दे रही थीं। उनकी इन तस्वीरों को भी खूब पसंद किया गया था।
बात करें इरा खान की पर्सनल लाइफ के बारे में तो इरा इन दिनों अपने पिता आमिर खान के कोच को डेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इरा खान की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री हुई है। वह आमिर खान के फिटनेस कोच, नुपुर शिखर को डेट कर रही हैं। दोनों पिछले 6 महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
पढ़ें: मां बनने के बाद डिप्रेशन में चली गई थी ये अभिनेत्री, फिल्मों से दूर अब जी रही हैं ऐसी जिंदगी