फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ira Khan: अपनी सगाई में रेड ऑफ शोल्डर गाउन पहनने पर ट्रोल हुईं आयरा, यूजर ने पूछा- पापा जी नहीं आए थे क्या?

Sat, 19 Nov 2022 08:51 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 19 Nov 2022 08:51 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Daughter Ira Khan Trolled for wearing red gown on her engagement with Nupur Shikhare
आयरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की लाडली बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई कर ली हैं। कुछ समय पहले नुपुर ने आयरा को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था, जिसके बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाकर अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की है। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे, लेकिन कुछ यूजर्स को आयरा का लुक एकदम पसंद नहीं आया और वह उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Aamir Khan Daughter Ira Khan Trolled for wearing red gown on her engagement with Nupur Shikhare
आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, आयरा और नुपुर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब उन्होंने सगाई कर ली है। सगाई के इस खास दिन पर आयरा खान रेड ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आ रही थीं, तो नुपुर ने टक्सीडो पहना था। लोगों का कहना है कि सगाई के दिन उन्हें इस ड्रेस को नहीं पहनना चाहिए था और वह इसमें सहज महसूस नहीं कर रही थीं। आयरा खान की तस्वीरों पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Zeenat Aman: दो शादियों के बाद भी जीनत को नहीं मिला सच्चा प्यार, दोनों पति ने दिए जिंदगीभर के जख्म

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

Aamir Khan Daughter Ira Khan Trolled for wearing red gown on her engagement with Nupur Shikhare
आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर आयरा खान की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वह इस आउटफिट में भयानक लग रही हैं। अरे भाई कम से कम अपनी सगाई पर तो कुछ कुछ ढंग का कंफर्टेबल आउटफिट पहन लो! इतना क्या शो ऑफ करना है?', तो दूसरे ने लिखा, 'इनके पापा जी नहीं आए थे क्या बेटी की सगाई में?' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'आज तो कुछ अच्छा पहना लेती पता नहीं शादी पर क्या करेगी,' तो दूसरे ने लिखा, 'अच्छा तो ये आमिर खान की बेटी है, तभी सोचूं ड्रेस कितना संस्कारी है।' इसी तरह के कई कमेंट्स आयरा की ड्रेस को लेकर लोग कर रहे हैं।

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को अभी तक नहीं मिला सच्चा प्यार! एक या दो नहीं इतने लोगों के साथ जुड़ चुका है नाम




विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Daughter Ira Khan Trolled for wearing red gown on her engagement with Nupur Shikhare
आयरा खान, नुपुर शिखरे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आयरा खान और नुपुर शिखरे की लव स्टोरी 2020 में शुरू हुई थी। दोनों लॉकडाउन के समय एक-दूसरे के करीब आए थे। वेलेंटाइन वीक में अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद से ही दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते थे। वहीं, इसी साल सितंबर में नुपुर ने आयरा को बड़े ही फिल्मी अंदाज में एक कॉम्पिटिशन के बाद प्रपोज किया था।

Friday Box Office Report: पहले ही दिन दृश्यम 2 ने मारा छक्का, ऊंचाई की ठीक-ठाक कमाई जारी, ऐसा रहा यशोदा का हाल
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed