फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Box Office Report: पहले ही दिन दृश्यम 2 ने मारा छक्का, ऊंचाई की ठीक-ठाक कमाई जारी, ऐसा रहा यशोदा का हाल

Sat, 19 Nov 2022 08:18 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 19 Nov 2022 08:18 AM IST
विज्ञापन
Friday Box Office Report Drishyam 2 Day 1 Uunchai Kantara Yashoda Black Panther Wakanda Forever Collection
Friday Box Office Report - फोटो : सोशल मीडिया

Friday Box Office Report: शुक्रवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बेहद खास रहा। चाहे अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई' हो या फिर अजय देवगन की 'दृश्यम 2', हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। एक तरफ 'कांतारा' ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे किए। वहीं दूसरी तरफ, 2015 में आई 'दृश्यम' के सीक्वल ने ओपनिंग डे पर ही धमाल मचा दिया है। हालांकि, इन सब के बीच सामंथा रुथ प्रभु की 'यशोदा' बॉक्स ऑफिस पर फेल होती नजर आई। चलिए जानते हैं, शुक्रवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की...

Friday Box Office Report Drishyam 2 Day 1 Uunchai Kantara Yashoda Black Panther Wakanda Forever Collection
ऊंचाई फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऊंचाई
सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' के रिलीज होने के बावजूद 'ऊंचाई' ने 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म ने अब तक 18.27 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड के प्यार में पागल थे डीजे वाले बाबू बादशाह! इस वजह से अधूरी रह गई मोहब्बत  

Friday Box Office Report Drishyam 2 Day 1 Uunchai Kantara Yashoda Black Panther Wakanda Forever Collection
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया

यशोदा
वहीं, अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ऊंचाई' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'यशोदा' फेल होती नजर आ रही है। तकरीबन 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक अपनी लागत का 50 फीसदी तक नहीं कमा पाई। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो पहले हफ्ते में 13.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने आठवें दिन मात्र 50 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 14.42 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है।

यह भी पढ़ें: सुष्मिता सेन को अभी तक नहीं मिला सच्चा प्यार! एक या दो नहीं इतने लोगों के साथ जुड़ चुका है नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report Drishyam 2 Day 1 Uunchai Kantara Yashoda Black Panther Wakanda Forever Collection
ब्लैक पैंथर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ब्लैक पैंथर-वकांडा फॉरएवर
शुक्रवार को 'ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर' की कमाई में गिरावट देखने को मिली। एक तरफ जहां फिल्म ने सातवें दिन 3.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं दूसरी तरफ, फिल्म ने आठवें दिन मात्र 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 59.29 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। 

यह भी पढ़ें: दो शादियों के बाद भी जीनत को नहीं मिला सच्चा प्यार, दोनों पति ने दिए जिंदगीभर के जख्म

विज्ञापन
Friday Box Office Report Drishyam 2 Day 1 Uunchai Kantara Yashoda Black Panther Wakanda Forever Collection
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
ऋषभ शेट्टी की कांतारा दुनिया भर में धमाल मचा रही है। फिल्म का क्रेज इस कदर है कि रिलीज होने के 50 दिन बाद भी यह  सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा' ने तकरीबन 377 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: बुजुर्गों की प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट, क्या ‘मनोहर कहानियां’ पढ़ने के बाद होगा ‘वध’!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed