फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rapper Badshah Birthday: गर्लफ्रेंड के प्यार में पागल थे डीजे वाले बाबू बादशाह! इस वजह से अधूरी रह गई मोहब्बत

Sat, 19 Nov 2022 07:30 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 19 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Badshah Birthday: Know About DJ Waley Babu song fame Rapper love life career marriage affair and Net worth
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर रैपर और म्यूजिक कंपोजर बादशाह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी गायिकी के दम पर बादशाह ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वह अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। बादशाह उर्फ आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया का जन्म 19 नवंबर 1985 को दिल्ली में हुआ। उनकी परवरिश दिल्ली में ही हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत यो यो हनी सिंह के साथ की थी। हालांकि, बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं और बादशाह ने अकेले के दम पर अपनी पहचान स्थापित की। बादशाह अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक बार उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया था।


Photos Of The Day: सनी लियोनी की कातिल अदाएं और काजल अग्रवाल का ट्रेडिशनल अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Badshah Birthday: Know About DJ Waley Babu song fame Rapper love life career marriage affair and Net worth
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार एक मीडिया बातचीत के दौरान बादशाह ने अपनी पहली मोहब्बत का जिक्र किया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी एक अधूरी प्रेम कहानी से भी पर्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि जब वह पांचवी में पढ़ा करते थे, तब उन्हें पहली बार प्यार हुआ था। हालांकि, वह कोई सीरियस प्यार नहीं था। इसके बाद उनकी जिंदगी में एक और लड़की की एंट्री हुई। बादशाह के मुताबिक वह उस लड़की के प्यार में पागल थे, लेकिन बादशाह का करियर इस प्रेम कहानी के बीच में आ गया। बादशाह ने कहा था कि गर्लफ्रेंड के साथ उनकी अच्छी बन रही थी और दोनों आगे की जिंदगी की भी प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन लड़की को उनका गाना-बजाना पसंद नहीं आया। इसके बाद दोनों अलग हो गए।
Drishyam 2 Box Office Collection: ओपनिंग डे पर अजय देवगन की दृश्यम 2 ने किया कमाल का प्रदर्शन, कमाए इतने करोड़

Badshah Birthday: Know About DJ Waley Babu song fame Rapper love life career marriage affair and Net worth
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

बादशाह ने वर्ष 2006 में अपने करियर की शुरुआत हनी सिंह के साथ की और उनके हिपहॉप ग्रुप से जुड़े। वर्ष 2012 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद बादशाह ने हरियाणवी सॉन्ग 'कर गई चुल' रिलीज किया। बाद में यह गाना फिल्म 'कपूर एंड संस' में इस्तेमाल किया गया। वर्ष 2015 में बादशाह पंजाबी हिपहॉप सिंगल 'डीजे वाले बाबू' लेकर आए। यह गाना जबरदस्त तरीके से हिट हुआ। 2018 में बादशाह ने अपना पहला एलबम 'ऑरिजनल नेवर एंड्स' (O.N.E.) रिलीज किया। बादशाह ने पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड को कई बेहतरीन पार्टी सॉन्ग दिए हैं।
OTT: जल्द ही दर्शक ताजा कर सकेंगे 2007 के टी 20 वर्ल्ड कप की याद, बन रही है वेब सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Badshah Birthday: Know About DJ Waley Babu song fame Rapper love life career marriage affair and Net worth
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

बादशाह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वर्ष 2015 में रैपर की शादी जैस्मिन के साथ हुई। 2017 में दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बने। हालांकि, वर्ष 2019 में इनके बीच अलगाव की खबरें सामने आईं। वहीं, 2020 में दोनों के अलग होने की खबरें भी सामने आईं। हालांकि, कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि रैपर की जिंदगी में नई हसीना की एंट्री हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बादशाह का नाम पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से जोड़ा गया। बादशाह के लाइफ स्टाइल की बात करें तो वह काफी आलीशान जिंदगी जीते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह का दिल्ली में अपना घर हैं, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जाती है। बादशाह लग्जरी कारों के भी शौकीन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह की नेटवर्थ करीब 37 करोड़ रुपये है।

Uunchai Collection Day 8: दृश्यम 2 भी नहीं रोक पाई 'ऊंचाई' की कमाई, आठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed