फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को अभी तक नहीं मिला सच्चा प्यार! एक या दो नहीं इतने लोगों के साथ जुड़ चुका है नाम

Sat, 19 Nov 2022 07:19 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 19 Nov 2022 07:19 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special Sushmita Sen love affairs Lalit Modi Rohman Shawl Vikram Bhatt Randeep Hooda Wasim Akram
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री और मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। ब्यूटी क्वीन सुष्मिता अपनी फिल्मों के अलावा लव लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों बटोर चुकी हैं। अभी तक के करियर में अभिनेत्री का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन आज भी वह सिंगल ही हैं। सुष्मिता सेन ने दो बेटियों को गोद ले रखा और उनके साथ रहती हैं। वहीं, 19 नवंबर 1975 को जन्मी अभिनेत्री आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं और ऐसे में हम आपको अभिनेत्री के लव अफेयर के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभी तक किन लोगों के साथ अभिनेत्री का नाम जुड़ चुका है।

Birthday Special Sushmita Sen love affairs Lalit Modi Rohman Shawl Vikram Bhatt Randeep Hooda Wasim Akram
सुष्मिता सेन,विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम भट्ट
सुष्मिता सेन का सबसे पहले नाम निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था। दोनों की मुलाकात 1996 में आई फिल्म 'दस्तक' की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय सुष्मिता 201-21 साल की थीं और दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। लेकिन विक्रम शादीशुदा थे और ऐसे में यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। कहा जाता है कि सुष्मिता की वजह से ही विक्रम भट्ट का अपनी पत्नी से तलाक हो गया था।

Celebs Bungalows: मन्नत हो या प्रतीक्षा, सेलेब्स क्या सोचकर रखते हैं अपने बंगलों के नाम?

Birthday Special Sushmita Sen love affairs Lalit Modi Rohman Shawl Vikram Bhatt Randeep Hooda Wasim Akram
रणदीप हुड्डा, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

रणदीप हुड्डा
सुष्मिता सेन का नाम रणदीप हुड्डा के साथ भी जुड़ा था और दोनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता था। दोनों की नजदीकियां 'कर्मा और होली' के दौरान बढ़ी थीं और उनके अफेयर की खबरें भी मीडिया में खूब छाई थीं। रणदीप और सुष्मिता ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया।

ATAL: अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे पंकज त्रिपाठी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Sushmita Sen love affairs Lalit Modi Rohman Shawl Vikram Bhatt Randeep Hooda Wasim Akram
बंटी सचदेव, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बंटी सचदेव
सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव के साथ भी सुष्मिका का नाम जुड़ा और दोनों को कई बार साथ में देखा भी जाता था। बंटी उस समय सुष्मिता के मैनेजर थे और ऐसे में दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। लेकिन दोनों के रिश्ते को महज अफवाह ही समझा गया था।

Liger: ब्लैक मनी को व्हाइट में बदलने के लिए बनाई गई 'लाइगर'? ईडी ने कसा शिंकजा, 15 घंटे तक की पूछताछ

विज्ञापन
Birthday Special Sushmita Sen love affairs Lalit Modi Rohman Shawl Vikram Bhatt Randeep Hooda Wasim Akram
मुदस्सर अजीज, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

मुदस्सर अजीज
फिल्म 'दूल्हा मिल गया' की शूटिंग के दौरान सुष्मिता की नजदीकियां निर्देशक मुदस्सर अजीज के साथ बढ़ने लगी थीं। कहा जाता है कि सुष्मिता मुदस्सर के प्यार में इतनी दीवानी थी कि उनके घर जाकर ही रहने लगी थीं। हालांकि कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।

Govinda Naam Mera: विक्की कौशल के साथ कॉमेडी की डोज के लिए हो जाएं तैयार, इस दिन रिलीज होगी गोविंदा नाम मेरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed